{"_id":"59aa9b534f1c1b03278b4dbc","slug":"no-measurement-happening-in-72-hours-after-yogi-instruction","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीएम योगी के निर्देश के बावजूद 72 घंटे में नहीं हो रही पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के निर्देश के बावजूद 72 घंटे में नहीं हो रही पैमाइश
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 02 Sep 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी कैंट थाने के निरीक्षण के दौरान सीएम ने दिये थे निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते शनिवार को कैंट थाने के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जमीन विवाद से जुड़े मामले यदि पैमाइश से निबट जाएं तो प्रार्थना पत्र मिलने के 72 घंटे के भीतर यह काम हर हाल में करा लिया जाए।
मगर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब तक अमल नहीं किया गया। लोग तहसील कार्यालय और थानों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पैमाइश कराना अब भी टेढ़ी खीर है।सेवापुरी ब्लॉक के सोनबरसा गांव में पवन कुमार मिश्रा ने सात माह पूर्व एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर आराजी नंबर 310 रकबा 23 डिसमिल जमीन की पैमाइश कराने का अनुरोध किया था।
एसडीएम ने कानूनगो को पैमाइश करने का आदेश दिया। परंतु पैमाइश आज तक नहीं हुई। चोलापुर ब्लॉक के उधोरामपुर में व्यायामशाला, नाली और सड़क की जमीन पर कब्जे की शिकायत सतीश यादव ने मुख्यमंत्री तक से की।
विज्ञापन
डीएम को कई शिकायती पत्र दिए लेकिन जमीन की पैमाइश कर किसी ने भी हकीकत जानने की कोशिश नहीं की। आराजीलाइन ब्लॉक के मोहनसराय गांव में खुले में शौच रोकने के लिए निगरानी समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र उपाध्याय ने जिलाधिकारी को पत्र देकर ग्रामसभा की जमीन की पैमाइश कराने का अनुरोध किया।
ग्राम प्रधान कुसुम उपाध्याय ने तहसील दिवस पर दरख्वास्त दी लेकिन पैमाइश नहीं हुई। इसी तरह मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव के नंदलाल बिंद बीते छह माह से जमीन की पैमाइश के लिए समाधान और तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दे रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
लंका थाना अंतर्गत टिकरी गांव निवासी उमेश पांडेय ने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।