फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No garbage in the pool Lolark

लोलार्क कुंड में काई और कूड़ा 

Sun, 22 May 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 22 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
काशी के कुछ तीर्थ अजीब मान्यताओं के लिए विख्यात हैं। इन्हीं में से एक है लोलार्क कुंड। मान्यता है कि अगर किसी को संतान न हो रही हो तो भादो शुक्ल पक्ष की षष्ठी को इस कुंड में गोता लगाने से नि:संतान दंपती की मनोकामना पूरी हो जाती है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक दृष्टि से इसे भले अंधविश्वास कहा जाए लेकिन काशी के इस कुंड में संतान प्राप्ति के लिए डुबकी लगाने लाखों दंपतियों का रेला उमड़ता है। अब रखरखाव के अभाव में इस कुंड पर भी संकट की छाया मंडरा रही है। कुंड के पानी में काई की मोटी परत जमा हो गई है। कूड़ा, पॉलीथिन सड़ रहे हैं अलग से। आस्था के ऐसे प्रतीकों के संरक्षण पर अगर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ी को पछताना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


लोलार्क कुंड सूखने के कगार पर है। हालांकि कुंड में कोई गंदगी न फैलाने पाए, इसके लिए उसकी सीढ़ियों पर चैनल लगाकर हमेशा ताला जड़ा रहता है। संस्कारों, रीति-रिवाजों से जुड़े इस कुंड पर स्नान, मुंडन या अन्य शुभ कार्यों के लिए जब श्रद्धालु पहुंचते हैं, तब कुंड़ की सीढ़ियों का ताला खोला जाता है। स्थानीय निवासी हृदय प्रकाश तिवारी बताते हैं कि कभी यह काशी का सबसे गंदा स्थल बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर जुआरियों, नशेड़ियों की भीड़ रहती थी। अब तो बहुत गनीमत है। पर्यटन विभाग की मदद से सौंदर्यीकरण कराया गया लेकिन अभी बहुत काम करने की जरूरत है। गंगा का जलस्तर गिरने के साथ ही इस कुंड में पानी कम हो जाता है। बीते वर्ष षष्ठी के नहान पर नगर निगम को पंप लगवाकर पानी भरवाना पड़ था। इस कुंड के संरक्षण के लिए ठोस उपाय किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed