फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No effect of action, illegal stands running fearlessly

कार्रवाई का असर नहीं, बेधड़क चल रहे अवैध स्टैंड

Tue, 24 May 2022 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
No effect of action, illegal stands running fearlessly
अवैध स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाने के मुख्यमंत्री के आदेश का कोई विशेष असर नहीं दिख रहा है। पुलिस भले ही अवैध स्टैंड बंद होने के दावे कर रही हो, लेकिन अब भी चौकाघाट, कैंट रेलवे स्टेशन, अस्सी, मैदागिन सहित अन्य जगहों पर चार पहिया से लेकर बसों में बेधड़क सवारियां भरी जा रही हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछले दिनों ही अवैध स्टैंड और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश जारी हुआ था। इसके बाद नगर निगम, पुलिस, परिवहन और यातायात पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। शुरुआत में तो थोड़ा बहुत असर दिखा लेकिन अब फिर सब पहले जैसा ही दिख रहा है। सोमवार को दोपहर में चौकाघाट लकड़ी मंडी के पास सड़क किनारे बस खड़ी कर चालक और खलासी सवारी भरते नजर आए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे भी बस और चार पहिया वाहन खड़े नजर आए। यहां से भी सवारियां बेधड़क भरी जा रहीं थीं। ऐसा नहीं है कि यहां पुलिस नहीं थीं, लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा था। अवैध स्टैंड की बात करें तो अब भी अस्सी घाट से पहले और रेलवे मंडलीय अस्पताल के आगे भी बसें खड़ी की जा रही हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
सीएम के सख्त आदेश के बाद वाहन स्टैंड और अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम कर अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में मैदागिन चौराहे पर ठेला, पटरीवालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। मैदागिन क्षेत्र में अवैध स्टैंड के खिलाफ भी कार्रवाई दिन भर चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed