Driving Licence: '4500 रुपये लगेगा, डीएल घर पहुंच जाएगा', आरटीओ कार्यालय के बाहर लाइसेंस की बोली लगा रहे दलाल
Varanasi News: वाराणसी जिले में आरटीओं कार्यालयों के बाहर खुलेआम ड्राइविंग लाइसेंस की बोली दलाल लगा रहे हैं। बिना ड्राइविंग टेस्ट डीएल बनवाने का ऑफर दे रहे हैं। इसका रेट 4000 से 4500 रुपये तक फिक्स है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिना ड्राइविंग टेस्ट दिए बाइक और कार का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का खेल शहर के आरटीओ कार्यालयों के बाहर खुलेआम चल रहा है। करौंदी आरटीओ कार्यालय के बाहर साइबर कैफे और एजेंट के माध्यम से 4000 से 4500 रुपये लेकर लाइसेंस बनवाने का दावा किया जा रहा है। संवाददाता द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि आरटीओ कार्यालयों के बाहर दलालों का सक्रिय नेटवर्क काम कर रहा है। तय रकम लेने के बाद बिना टेस्ट के लाइसेंस बनवाने और लर्निंग लाइसेंस तत्काल उपलब्ध कराने तक का दावा किया जा रहा है।
करौंदी आरटीओ कार्यालय के बाहर गेट के पास स्थित एक साइबर कैफे संचालक अमन ने बताया कि 4500 रुपये देने पर ड्राइविंग लाइसेंस सीधे घर पहुंच जाएगा। इसके लिए आवेदक को केवल एक बार आरटीओ कार्यालय आना होगा। उसने यह भी दावा किया कि लर्निंग लाइसेंस हाथों-हाथ उपलब्ध करा दिया जाएगा।
वहीं, कुछ दूरी पर स्थित दूसरे साइबर संचालक ने 500 रुपये में लर्निंग लाइसेंस बनवाने की बात कही, हालांकि उसने परीक्षा स्वयं देने की बात स्वीकार की। इसी तरह चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल आरटीओ कार्यालय के बाहर सक्रिय एक दलाल ने फोन पर बातचीत में 4000 रुपये में दोपहिया और चारपहिया वाहन का लाइसेंस बनवाने का दावा किया। उसने आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर कार्यालय आने को कहा।
सीधे आवेदन करने वालों को लगवाए जाते हैं चक्कर
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, चोरी की पांच बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
केस-1 : करौंदी आरटीओ कार्यालय
- रिपोर्टर : नया डीएल बनवाना है।
- दलाल : केवल फॉर्म भरना है या डीएल बनवाना है।
- रिपोर्टर : डीएल बनवाना है।
- दलाल : 4500 रुपये लगेगा, डीएल घर पहुंच जाएगा। लर्निंग तुरंत दे देंगे।
- रिपोर्टर : बिना परीक्षा दिए डीएल बन जाएगा?
- दलाल : हां, एक महीने बाद आना होगा।
केस-2 : चौकाघाट सांस्कृतिक संकुल
- रिपोर्टर : बाइक और कार दोनों का डीएल बनवाना है।
- दलाल : 4000 रुपये लगेंगे।
- रिपोर्टर : क्या प्रक्रिया रहेगी?
- दलाल : आधार कार्ड लेकर आ जाइए, बाकी बात वहीं होगी।
केस-3 : साइबर कैफे संचालक
- रिपोर्टर : लर्निंग लाइसेंस कब मिलेगा?
- दुकानदार : 500 रुपये में बन जाएगा, लेकिन परीक्षा खुद देनी होगी।
- रिपोर्टर : परीक्षा भी आप करा देंगे?
- दुकानदार : नहीं, उसके लिए अंदर कई दलाल घूमते हैं, किसी से बात कर लीजिए।
बाबू ने कहा 29 दिन बाद मिलेगा लर्निंग लाइसेंस
क्या बोले अधिकारी
तय फीस से अधिक शुल्क नहीं लिया जाता है। यदि कोई ऐसा कर रहा है तो शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी। -मनोज प्रसाद वर्मा, एआरटीओ (प्रशासन)