फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no any fee charged for sparsh darshan of baba kashi vishwanath varanasi commissioner said on rumour

Varanasi: बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के लिए पैसा नहीं देना होगा, मंडलायुक्त बोले- फेक न्यूज पर न दें ध्यान

Mon, 13 Mar 2023 05:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Mar 2023 05:56 PM IST
सार

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख  बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पैसा नहीं देना होगा। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने स्पर्श दर्शन के लिए शुल्क लेने संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल  खबर का खंडन किया है। 

विज्ञापन
no any fee charged for sparsh darshan of baba kashi vishwanath varanasi commissioner said on rumour
श्री काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पैसा नहीं देना होगा। यह जानकारी देते हुए वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कहा कि ऐसा कोई निर्णय श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट द्वारा नहीं लिया गया है। ट्रस्ट की बैठक हुए भी 20 दिन बीत चुके हैं। यह फेक न्यूज है। किसी भी श्रद्धालु को ऐसी फेक न्यूज को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा कोई निर्णय भविष्य में अगर होगा तो उसकी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर से संबंधित एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें लिखा गया था कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का स्पर्श दर्शन करने के लिए शुल्क जमा करना होगा। मंदिर प्रशासन अभी शुल्क तय कर रहा है। इसे 500 से 1000 रुपये तक करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें श्रद्धालु सीधे गर्भगृह तक पहुंचेगा और बाबा का दर्शन-स्पर्श कर सकेगा। मंदिर प्रशासन के इस प्रस्ताव को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद हरी झंडी दे चुका है। इसके ट्रायल के दौरान श्रद्धालुओं से 500 रुपये लिए गए थे। माना जा रहा है नई व्यवस्था जल्द ही लागू कर दी जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर पर राजनीति शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने क्या बताया

no any fee charged for sparsh darshan of baba kashi vishwanath varanasi commissioner said on rumour
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने मीडिया से बातचीच में स्पष्ट किया कि विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन को कोई शुल्क लगाने का अभी निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एक दिन ट्रस्ट की बैठक हुई थी। उसके एक-दो दिन बाद भी ये बात आई थी तब भी स्पष्ट कर दिया गया था। यह पुरानी ही बैठकों की बात जो कार्य किया है या उसमें बातचीत के बिंदू होते हैं। वह अलग ट्रस्ट के लोगों के हवाले से बता दिए जाते हैं। सोशल मीडिया में कई मैसेज ऐसे भी सर्कुलेट हो जाते हैं तो पुरानी बातें होती हैं।
ये भी पढ़ें: RRR ने जीता ऑस्कर: वाराणसी में खुशी की लहर, लोग बोले- फिल्म को मिला बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद

no any fee charged for sparsh darshan of baba kashi vishwanath varanasi commissioner said on rumour
काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

जैसा मैंने बताया कि भारत के अलग-अलग मंदिरों की व्यवस्थाएं हैं। उसका तुलनात्मक अध्ययन किया गया था। उसकी ही चर्चाएं हुई थी, उन्हीं चर्चाओं में यह बात आई थी कि बाकी मंदिरों में इस प्रकार का शुल्क लगता है, लेकिन वाराणसी के मंदिर में कोई शुल्क लगाने का अभी निर्णय नहीं हुआ है और ऐसा कोई निर्णय भविष्य में अगर होगा तो उसकी जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम के प्रसादम् में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम योगी के निर्देश पर मिले रहे ऐसे लड्डू

आगे कहा कि फिलहाल मंदिर में किसी प्रकार के शुल्क की कोई व्यवस्था स्पर्श दर्शन के लिए नहीं की जा रही है। यहां जो आरतियां होती हैं, या जो हमारे बाकी के हेल्प डेस्क के माध्यम से जो दर्शन होते हैं। उन्हीं की शुल्क जो पहले से निर्धारित है, वो वैसे ही रहेंगी। उसके अलावा कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed