फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham to offer devotees prasad made from millets cm yogi instructions

Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम के प्रसादम् में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम योगी के निर्देश पर मिले रहे ऐसे लड्डू

Mon, 06 Mar 2023 09:53 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Mar 2023 09:53 AM IST
सार

योगी सरकार के निर्देश पर मोटे अनाज से बने प्रसाद की बिक्री श्री काशी विश्वनाथ धाम में शुरू कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए लड्डू बनवाए गए हैं। इसका नाम श्री अन्न प्रसादम् है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham to offer devotees prasad made from millets cm yogi instructions
श्री अन्न प्रसादम् - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में अब श्रद्धालुओं को बाजरा और तिल के लड्डू का प्रसादम मिलेगा। प्रदेश सरकार की पहल पर धाम में मोटे अनाज (मिलेट्स) का लड्डू प्रसादम् मिलने लगा है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए लड्डू बनवाए गए हैं। इसका नाम श्री अन्न प्रसादम् है।

विज्ञापन


मोटे अनाज से बने प्रसाद की बिक्री शुरू की गई है। स्वतः रोजगार उपायुक्त दिलीप सोनकर ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पहले से प्रसाद बना रही थीं। अब श्रीअन्न प्रसादम् भी बनाने लगी हैं। इसकी कीमत ज्यादा नहीं है।

विज्ञापन

शुद्धता का विशेष ध्यान

पहले से बिक रहे प्रसाद के बराबर ही कीमत रखी गई है। श्रीअन्न प्रसादम् की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है। काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचने वाले भक्त मंदिर के काउंटर से लेकर बाबा को भोग लगा सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसादम् में शुद्ध घी और खोवा का भी स्वाद

Kashi Vishwanath Dham to offer devotees prasad made from millets cm yogi instructions
काशी विश्वनाथ मंदिर की स्वर्णिम आभा - फोटो : अमर उजाला

श्रीअन्न प्रसादम् बना रही स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने बताया कि बाजरा, गुड़, तिल, काजू, बादाम, शुद्ध घी, खोवा से श्रीअन्न प्रसादम् बनाया जा रहा है। अभी 100 व 200 ग्राम के लड्डू के पैकेट बाबा के दरबार में प्रसाद स्वरूप बिक्री के लिए रखे गए हैं। जल्द ही पैकेट का वजन बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज काे श्रीअन्न बताया था। साथ ही कहा था कि अनाज पोषक तत्वाें से भरपूर हैं। इसे खाने की थाली में जरूर शामिल करें। योगी साकार भी इसे बढ़ावा दे रही है।

जी-20 में आने वाले मेहमानों को मिलेगा मोटे अनाज का स्वाद

जी-20 सम्मेलन में वाराणसी आने वाले मेहमानों को भी मोटे अनाज से तैयार विभिन्न तरह के पकवान परोसे जाएंगे। इसको लेकर शहर के बड़े होटलों में तैयारी शुरू हो गई है, जिससे यहां ठहरने वाले मेहमान मोटे अनाज से तैयार बनारसी स्वाद काे चख सके। रविवार को नदेसर स्थित होटल ताज से इसकी शुरूआत हुई। शुभारंभ मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा व पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने किया।

अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तो जापान से लेकर जर्मनी तक मोटे अनाज के स्वाद को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। इसके लिए देश भर में अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब जी-20 के तहत होने वाली बैठकों के जरिये मोटे अनाज की खूबियां विभिन्न देशों तक पहुंचाई जाएंगी। काशी में होने वाले जी-20 बैठक में मेहमानों की थाली में इनसे तैयार विभिन्न तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। जीएस विवेक शर्मा ने बताया कि अलग से एक मिलेट्स मेन्यू भी तैयार किया गया है।

रागी से तैयार लिट्टी और चोखा

काशी के बनारसी स्वाद से मेहमानों को रूबरू कराने के लिए रागी से तैयार लिट्टी चोखा भी था तो बाजरे की खिचड़ी भी। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इन व्यंजनों का खूब आनंद उठाया। वहीं रामदाने से तैयार क्रंची मूसली तो समा राइट उपमा को भी लोगों ने चटकारे लेकर खाया। कार्यक्रम में इन व्यंजनों को तैयार करने वाले शेफ ने इसकी खासियत भी बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed