फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No admission at BHU despite scoring above the cutoff; combined merit and seat forfeiture are the reasons.

Varanasi News: बीएचयू में कटऑफ से ज्यादा स्कोर के बावजूद दाखिला नहीं, संयुक्त मेरिट और सीट छोड़ना है वजह

Wed, 22 Jul 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
No admission at BHU despite scoring above the cutoff; combined merit and seat forfeiture are the reasons.
बीएचयू ने पीजी स्पॉट राउंड की मेरिट में कटऑफ से ज्यादा अंक पाने पर भी दाखिले के लिए बुलावा नहीं आया। इस तरह के कई मामले आने के बाद केंद्रीय प्रवेश समिति ने बताया है कि स्पॉट और नियमित राउंड की संयुक्त मेरिट और सीट कैंसिल होने पर ऐसी स्थिति बन जा रही है। इससे कटऑफ बदल जाता है। यदि 37 अंक वाले ने दाखिला कैंसिल करा लिया तो फिर कटऑफ 41 अंक पर भी जा सकता है। सीएसी के अध्यक्ष प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने एडमिशन पोर्टल पर सूचना जारी कर बताया है कि नियमित राउंड से प्रवेश ले चुके छात्रों और स्पॉट राउंड के आवेदकों को एक साथ क्रम से रखा जाता है। इसकी संयुक्त रैंकिंग निकाली जाती है।
विज्ञापन

यही अंतिम आवंटन और कटऑफ निर्धारित करता है। यदि किसी एक कोर्स में किसी श्रेणी में 10 सीटें हैं। एक दूसरी स्थिति यह भी हो सकती है कि यदि नियमित राउंड से प्रवेश लेने वाला कोई छात्र अपनी सीट वापस ले लेता है, तो कटऑफ बदल सकता है। उदाहरण के तौर पर यदि 37 अंक वाला छात्र अपनी सीट वापस ले लेता है, तो कटऑफ 42 हो सकता है और 55 अंक वाले छात्र को प्रवेश मिल सकता है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इसमें अपग्रेडेशन और फ्रीज के मामलों पर विचार नहीं किया गया है, जिन्हें शामिल करने पर कुछ अलग तरह के मामले सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed