फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NITI Aayog tests the country's first model development block, panchayats that perform well will receive awards

नीति आयोग ने परखी देश के पहले मॉडल विकास खंड की तैयारियां, अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को मिलेगा अवार्ड

Fri, 17 Jul 2020 10:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 Jul 2020 10:50 PM IST
सार

  • आयोग के सीईओ बोले, सरकार की सभी योजनाओं को लागू करने के लिए समन्वय जरूरी

विज्ञापन
NITI Aayog tests the country's first model development block, panchayats that perform well will receive awards
सेवापुरी के आदर्श गांव में लाभार्थियों को ऋण पत्र वितरित करते नीति आयोग की टीम के अमिताभ कांत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश के पहले मॉडल विकास खंड बनने के लिए चयनित वाराणसी के सेवापुरी ब्लाक की वर्तमान व्यवस्था और भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन के लिए शुक्रवार को नीति आयोग की टीम ने निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि भारत सरकार सेवापुरी ब्लाक को सर्वांगीण विकास के लिए चयनित किया है। 

विज्ञापन


विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों को आदर्श व मॉडल होने का मानक तय किया और ग्राम पंचायतों में विकास की प्रतिस्पर्धा हो। लोगों की आय बढ़े और इस क्षेत्र के सभी बच्चे स्कूल जाएं। सोशल सेक्टर की सभी योजनाएं एवं पेंशन से प्रत्येक पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों के जीवन स्तर को उठाना तथा हर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना इसका मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन

नीति आयाग के सीईओ ने कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिए। किसान केवल कृषि पर ही आश्रित ना रहे, बल्कि पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, फल उत्पादन से आय बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चे 10 से 15 फीसदी ही समझ पाते हैं। ब्लॉक को हेल्थ एजुकेशन स्मार्ट टेक्नोलॉजी से विकसित किया जाएगा। 

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ सुजीत सिंह ने कहा कि विकास के लिए टीम के साथ काम करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। ग्राम  प्रधान घोसिला ज्ञान सिंह ने कहा कि विकास के लिए सबसे जरूरी शिक्षा है। निजी विद्यालयों के प्रबंधकों द्वारा अभिभावकों का शोषण किया जाता है, सबसे पहले प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों के साथ दिलाई जाए। 


नीति आयोग की टीम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को 47 लाख रुपए का डेमो चेक दिया। इस दौरा अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार, भारत सरकार की सचिव सुमित्रा मंडल, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुलगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हर नागरिक निभाएं जिम्मेदारी

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने जनप्रतिनिधियों से कहा विकास आत्मशक्ति व सामुदायिक भावना से होता है। आधारभूत ढांचे की जरूरत होगी उसे प्राथमिकता पर यहां मुहैया कराया जाएगा। ब्लाक को ऐसा बनाएं कि देश के विभिन्न स्थानों तथा राज्यों से लोग इसे देखने आए। 

अपर मुख्य सचिव एवं नोडल अधिकारी मनोज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लागू योजनाओं को अभियान चलाकर लोगों तक पहुंचाया जाए। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि सेवापुरी विकासखंड क्षेत्र के 141 विकास योजनाओं से संतृप्तिकरण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने भी रखी मांग

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों ने नीति आयोग को सुझाव दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गली, सड़क, हैंडपंप आदि के साथ जलनिकासी की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। शिक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर हो।

गांवों के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में आकर्षक व्यवस्था की जाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सेवापुरी विकास खंड में संचालित एवं कराए गए विकास कार्यों का पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से  प्रस्तुतीकरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed