{"_id":"5c1f7409bdec2256f5337f30","slug":"nishant-pandey-will-give-technical-support-at-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले में तकनीकी सहायता देंगे काशी के निशांत पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले में तकनीकी सहायता देंगे काशी के निशांत पांडेय
Mon, 24 Dec 2018 10:38 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
निशांत पांडेय
- फोटो : amar ujala
प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान आने वाले वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में तकनीकी सहायता बनारस के सिगरा निवासी निशांत पांडेय देंगे। यह जिम्मेदारी प्रयागराज पुलिस की ओर से निशांत को सौंपी गई है।
टेक्नोक्रेट निशांत ने शनिवार को ‘अमर उजाला’ को यह जानकारी देते हुए बताया कि इतने बड़े आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तकनीक सहायता के लिए उनका चयन किया जाना उनके लिए गर्व की बात है। निशांत ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
इससे पहले निशांत वाराणसी, मिर्जापुर व एटा जिले की पुलिस के साथ ही आगरा जीआरपी को अपनी तकनीकी सेवाएं दे चुके हैं। निशांत के अनुसार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, छुट्टी आदि से संबंधित सॉफ्टवेयर उन्होंने बनाया था।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रयागराज में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उन्होंने तकनीकी सहायता दी थी। काम अच्छा होने के कारण ही उन्हें कुंभ मेले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उधर, कुंभ मेले में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की जानकारी होने पर निशांत के दोस्तों और परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए अच्छे तरीके से काम करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है।