फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nirmala Sitharaman and CM Yogi Adityanath will perform Bhoomi Pujan of Dharamshala in Varanasi

UP: काशी में 15000 स्क्वायर फीट में बनेगी धर्मशाला, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और CM योगी कल करेंगे भूमिपूजन

Sat, 20 Apr 2024 04:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Apr 2024 04:08 PM IST
सार

काशी के सिगरा में 15000 स्क्वायर फीट में धर्मशाला बनेगी। इसमें दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और सीएम योगी आदित्यनाथ कल धर्मशाला का भूमिपूजन करेंगे। 

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman and CM Yogi Adityanath will perform Bhoomi Pujan of Dharamshala in Varanasi
सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाटकोट्टम क्षत्रम की ओर से दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के लिए काशी में धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है। सिगरा स्थित नटराज सिनेमा के सामने क्षत्रम की जमीन पर बनने वाली दस मंजिला धर्मशाला में 135 कमरे होंगे। इसका भूमिपूजन केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को करेंगे।

विज्ञापन


15 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में बनने वाली इस धर्मशाला का नाम श्रीकाशी नटूकोट्टई नगर क्षत्रम होगा। रविवार को भूमिपूजन के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। क्षत्रम के अध्यक्ष लेना नारायण ने बताया कि नाटकोट्टम क्षत्रम की 62 हजार स्क्वायर फीट जमीन है।
विज्ञापन

 
इसी पर वर्तमान में धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है। धर्मशाला को दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से निर्मित कराया जा रहा है। काशीवास की इच्छा रखने और काशी का भ्रमण करने वाले श्रद्धालुओं को इससे सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


21 अप्रैल को धर्मशाला के भूमिपूजन समारोह में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के कानून मंत्री एस रेगुपति समेत कई विशिष्टजन शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed