फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nirmala Sitharaman perform Bhoomi Pujan of Natukottai Nagar Kshetram Dharamshala

Varanasi: केंद्रीय वित्तमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से की विकसित भारत की कामना की, धर्मशाला की पहली ईंट रखीं

Sun, 21 Apr 2024 11:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Apr 2024 11:07 AM IST
सार

वाराणसी में दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में गाजे बाजे के साथ धर्मशाला का भूमिपूजन किया गया। 

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman perform Bhoomi Pujan of Natukottai Nagar Kshetram Dharamshala
धर्मशाला के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाटकोट्टम क्षत्रम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए काशी में बनने वाली श्रीकाशी नट्टूकोट्टई नगर क्षत्रम धर्मशाला का रविवार को भूमिपूजन किया गया। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली ईंट रखी। इसके बाद वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने गईं और वहां पूजन कर मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर लिखा कि नाटकोट्टम क्षत्रम कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाबा विश्वनाथ के दिव्य दर्शन किए। विकसित और समृद्व भारत के लिए उनकी कृपा मांगी है। केंद्रीय मंत्री ने पूजा के बाद मंदिर पुजारियों से बात की और कहा कि मेरा सौभाग्य है कि प्रदोष के दिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


क्षत्रम के अध्यक्ष लेना नारायण ने बताया कि सिगरा स्थित नटराज सिनेमा के सामने क्षत्रम की जमीन पर बनने वाली दस मंजिला धर्मशाला में 135 कमरे होंगे। 65 हजार स्क्वायर फीट जमीन को बाबा विश्वनाथ के लिए फूल और विल्व पत्र अर्पित करने के लिए खरीदा गया था। पिछले 50 साल से जमीन, पर अवैध कब्जे को शासन व प्रशासन की मदद से हटवाया गया। अब इस पर 135 कमरों वाली 10 मंजिला धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। 

इसके साथ ही यहां छात्रावास, आवास और बैंक्वेट हॉल भी होगा। क्षत्रम के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 210 वर्षों से लगातार दिन में तीन बार भगवान विश्वनाथ और मां विशालाक्षी को पूजन सामग्री भेजते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed