फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NIRF IIT in engineering and BHU in overall became 10th best institute in india one place jump in ranking

NIRF: इंजीनियरिंग में IIT और ओवरऑल में BHU बना देश का 10वां सर्वश्रेष्ठ संस्थान, रैंकिंग में एक पायदान का उछाल

Thu, 04 Sep 2025 10:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 10:27 PM IST
सार

NIRF Ranking 2025: नेशनल इंस्टीट्यू्शनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में बीएचयू के लिए अच्छी खबर है। चार मानकों के आधार पर आईआईटी को रैंकिंग दी गई है। 

विज्ञापन
NIRF IIT in engineering and BHU in overall became 10th best institute in india one place jump in ranking
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU: बीएचयू ने एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यू्शनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) रैंकिंग में एक पायदान ऊपर होकर देश में 10वां स्थान हासिल किया है। कृषि शिक्षा में चौथी रैंक मिली। आईआईटी बीएचयू भी इंजीनियरिंग श्रेणी में देश का 10वां सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना। 

विज्ञापन


पिछले साल भी यही रैंक थी। अनुसंधान संस्थानों के मामले में 22वीं रैंक रही। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में यह रैंकिंग जारी कर शीर्ष 10 संस्थानों के बारे में बताया।
विज्ञापन


मेडिकल संस्थान की रैंक में एक अंक का सुधार हुआ है। यह सातवें से अब भारत का छठवां सबसे बेहतर मेडिकल संस्थान बन गया है। दंत चिकित्सा श्रेणी में बीएचयू 2024 की तुलना में दो रैंक ऊपर चढ़कर देश का 15वां सर्वश्रेष्ठ संस्थान बन गया है। वहीं कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में विश्वविद्यालय का देश में चौथा स्थान आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी को चार मानकों पर मिली रैंकिंग
आईआईटी बीएचयू को चार मानकों के आधार पर ये रैंकिंग दी गई। इसमें क्यूएनआर (मात्रात्मक अनुसंधान का मापदंड), क्यूएलआर (गुणात्मक अनुसंधान का मापदंड), एसएफसी (छात्र एवं संकाय योगदान का मापदंड) और ओआई (आउटरीच और समावेशिता) शामिल है।

सिर्फ इतने से ही संतुष्ट नहीं होना है : कुलपति
ओवरऑल कैटेगरी में हमने बेहतर प्रदर्शन किया। शिक्षण और अनुसंधान के पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करने पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है। हमें इसी से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि और बेहतर करने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। ऐसे कई क्षेत्र हैं जिनमें हमारी क्षमता अपार है लेकिन हम उसे पूरी तरह से पहचान नहीं पाए हैं। - प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, कुलपति, बीएचयू

छात्रों और शिक्षकों के चलते मिल रही शक्ति
छात्रों और शिक्षकों के चलते शक्ति मिल रही है। अनुसंधान और नवाचार से जुड़े मानकों में हमारा प्रदर्शन हमारे संकाय सदस्यों की निष्ठा, विद्यार्थियों की रचनात्मकता और हमारे सहयोगी वातावरण की शक्ति को दिखाता है। हम नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने और ज्ञान-आधारित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। - प्रो. अमित पात्रा, निदेशक, आईआईटी बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed