कुछ घंटों में ही निर्भया को मिल जाएगा न्याय, गांव वालों ने शुरू की होली मनाने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया गैंगरेप के दोषियों की ओर से फांसी रुकवाने की कोशिश देर रात तक जारी रही। दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले के चार दोषियों में से तीन की याचिका पर देर रात 10 बजे सुनवाई के बाद उसे खारिज कर दिया। दोषियों ने फांसी रोकने की याचिका खारिज किए जाने के निचली अदालत के आदेश को यहां चुनौती दी थी। निर्भया के दरिंदों की फांसी को लेकर सभी रास्ते बंद होने की जानकारी के बाद निर्भया के गांव में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उधर, निर्भया के बाबा और चाचा ने रातभर जागने की घोषणा भी कर दी है, ताकि सुबह फांसी होने की सटीक जानकारी पा सकें।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के में निर्भया का गांव है। निर्भया के गांव के समाजसेवी अश्विनी पांडेय ने बताया कि गांव में अबीर-गुलाल आदि खरीदने की शुरूआत हो गई है। लोगों ने मिठाई आदि का आर्डर देना भी शुरू कर दिया है, ताकि सुबह दरिंदों को फांसी चढ़ने के बाद गांव में धूमधाम से खुशियां मनाई जा सकें।
पांडेय ने कहा कि जिस घड़ी का हम लोगों को बेसब्री से इंतजार था, आखिर वह घड़ी अब करीब आ गई है। इस बार हमें पूरी उम्मीद है कि शुक्रवार की सुबह सभी दरिंदे फांसी पर लटका दिए जाएंगे।
हमें जैसे ही इसकी सूचना मिलेगी, पूरा गांव एक साथ अबीर-गुलाल के साथ होली का जश्न मनाएगा। इससे देश के सामने यह संदेश भी जाएगा भी की दरिंदगी का परिणाम अंततः फांसी ही होती है, आप उससे बचने का चाहे जितना प्रयास कर लें, बच नहीं सकते।