फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nirbhaya's grandfather's spunk pain - I can't seem to see the poor hanging on the gallows

निर्भया के दादा का छलक दर्द कहा-लगता नहीं देख पाऊंगा दरिंदों को फांसी पर लटके

Fri, 31 Jan 2020 07:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 31 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya's grandfather's spunk pain - I can't seem to see the poor hanging on the gallows
fansi - फोटो : social media

विज्ञापन

निर्भया के दोषियों की एक फरवरी को होने वाली फांसी टल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों के डेथ वारंट पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अदालत ने फांसी की कोई तारीख निश्चित नहीं की है। इस तरह निर्भया के दोषियों की डेथ वारंट जारी होने के बाद दूसरी बार टल गई है।

विज्ञापन


दोषियों के फांसी की तारीख अनिश्चितकाल तक टलने को लेकर बिटिया के पिता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि फांसी में हो रही देरी आहत करने वाली है। दो बार फांसी की तारीख तय होने के बाद भी फांसी टल जाने से निर्भया के माता-पिता के साथ ही बाबा भी आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला को बताया कि मुझे उम्मीद थी कि इस बार दरिंदों को फांसी हो जाएगी, लेकिन एक बार फिर मामला कानूनी दांव-पेच में फंस गया। अब देखना है कि कब फांसी की डेट पड़ती है। काफी आहत बाबा ने कहा कि इस बार उम्मीद थी, लेकिन अब लगता है कि मैं अपने जीते-जी दरिंदों को फांसी पर लटकते देख नहीं पाऊंगा।


पिता ने कहा कि दरिंदे चाहे जितने कानूनी दाव-पेंच आजमा लें, उन्हें जब तक फांसी नहीं होती मैं चैन से नहीं बैठूंगा। बताते चलें कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली गैंगरेप की शिकार की 29 दिसंबर 2012 को इलाज के दौरान सिंगापुर में मौत हो गई थी। इसके बाद से उसके माता-पिता न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट एवं पटियाला हाउस कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं।

बताते चलें कि निर्भया के दोषियों की ओर से दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर एक फरवरी को तय फांसी को टालने की अपील की गई थी। गुरुवार को अदालत ने तिहाड़ जेल को नोटिस जारी कर शुक्रवार सुबह अपना पक्ष पेश करने के लिए कहा था। शुक्रवार को जेल के अधिकारियों ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा के समक्ष दायर स्थिति रिपोर्ट में इस याचिका का विरोध किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed