{"_id":"5e4aa0098ebc3ef2bc7f55c2","slug":"nirbhaya-case-grand-father-happy-with-death-warrant-but-doubt-remains-on-convicts-hanging","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nirbhaya Case: नए डेथ वारंट से खुश हैं निर्भया के बाबा, लेकिन इस बात से हैं काफी चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nirbhaya Case: नए डेथ वारंट से खुश हैं निर्भया के बाबा, लेकिन इस बात से हैं काफी चिंतित
Mon, 17 Feb 2020 07:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 17 Feb 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
निर्भया कांड के दोषियों को पटियाला हाउस कोर्ट से तीसरी बार डेथ वारंट जारी करने पर निर्भय के बाबा ने खुशी जताई है। लेकिन, यह आशंका भी जाहिर की है कि आरोपी पवन गुप्ता को लेकर कहीं फिर मामला लटक न जाए। हालांकि बिटिया के गांव के लोग यह मानते हैं कि चारों दोषियों को तीन मार्च को फांसी अवश्य होगी।
विज्ञापन
16 दिसंबर को दिल्ली में निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। 29 दिसंबर को सिंगापुर में इलाज के दौरान निर्भया ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पूरे देश में इस घटना को लेकर उबाल आ गया था। निर्भया का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के गांव में किया गया।
विज्ञापन
इस मामले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई सात साल से अधिक समय से चल रही है। दो बार डेथ वारंट जारी होने के बाद भी चारों को फांसी पर नहीं लटकाया जा सका। सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने फिर डेथ वारंट जारी किया।
विज्ञापन
Trending Videos
इसमें तीन मार्च को सुबह छह बजे फांसी देने की बात है। बिटिया के बाबा ने बताया कि हम लोग चाहते हैं कि चारों दोषी फांसी पर लटकाए जाएं, लेकिन पवन गुप्ता को लेकर संशय बरकरार है कि कहीं फिर कानूनी दांवपेच में यह मामला लटक न जाए। सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी पांडेय ने उम्मीद जताई कि इस बार दोषी फांसी पर लटका दिए जाएंगे।