फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nine-storey Commissionerate Police building to be constructed 64 crore to be spent.

Varanasi News: नौ मंजिला बनेगा कमिश्नरेट पुलिस का भवन, 64 करोड़ खर्च होंगे

Mon, 15 Jun 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nine-storey Commissionerate Police building to be constructed 64 crore to be spent.
वाराणसी। पुलिस लाइन के सामने परिवहन कार्यशाला परिसर में 10 हजार स्क्वायर मीटर जमीन पर कमिश्नरेट पुलिस का नौ मंजिला भवन बनेगा। एक ही छत के नीचे पुलिस आयुक्त, दोनों अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय स्तर के अधिकारियों के कार्यालय होंगे। कमिश्नरेट की अदालत भी बनेगी। इस पर 64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भवन की डिजाइन पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

अत्याधुनिक इंट्रीग्रेटेड कमिश्नरेट भवन के लिए 22.41 करोड़ रुपये शासन ने स्वीकृत कर दिए हैं। इस महीने से काम शुरु होगा। यह भवन एक साल में बनकर तैयार होगा। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और इस दौरान पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें भवन निर्माण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नौ मंजिला भवन में जनता और मीडिया के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। आम जनता की सहूलियत के लिए एक बड़ा हॉल और शानदार वेटिंग एरिया तैयार किया जाएगा। दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट और आसान आवागमन (एक्सेस) की विशेष व्यवस्था रहेगी। आधुनिक हॉल में बैठक होगी। आधिकारिक सूचनाओं के लिए एक समर्पित मीडिया ब्रीफिंग रूम बनाया जाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट को शासन की हरी झंडी मिल चुकी है। काम आगे बढ़ेगा तो शेष बजट चरणबद्ध तरीके से मिलेगा। बहुमंजिला भवन के निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को मिली है। एस्टीमेट और टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है ताकि जल्द ही जमीन पर काम शुरू हो सके। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर काम करें ताकि निर्माण कार्यों और विकास परियोजनाओं से जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
पुलिस महानिदेशक की मेयर-विधायक से चाय पर चर्चा
हरहुआ को नया थाना बनाने और गांवों में चौकीदार की व्यवस्था प्रभावी बनाने के सुझाव
-जनप्रतिनिधियों ने पुलिस से समन्वय को बेहतर बताया, कहा- सड़क के किनारे से थाने शिफ्ट किए जाएं
वाराणसी। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने रविवार को जनप्रतिनिधियों से संवाद भी किया। साथ ही चाय पर चर्चा की और सुझाव भी लिए। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने पुलिस और जनप्रतिनिधियों के समन्वय को बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे जो थाने हैं उन्हें शिफ्ट किया जाना चाहिए। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। पिंडरा से भाजपा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सुझाव दिया कि बड़ागांव थाना का क्षेत्र बहुत बड़ा है। इसे दो भाग में बांटा जाए। हरहुआ को नया थाना बनाने की जरूरत है। कपसेठी पुलिस चौकी से जुड़े क्षेत्रों का सीमांकन नए सिरे से कराया जाना चाहिए। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र राय ने कहा कि गांवों में विवाद बढ़े हैं। चौकीदार की व्यवस्था फिर से प्रभावी होनी चाहिए। थाना परिसर साफ-सुथरे होने चाहिए। सीज वाहनों संबंधित कबाड़ को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए। थानों के भवन मॉडल के रूप में विकसित किए जाएं। सिंधोरा में ऐसा थाना बनाया गया है। इस पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इस दिशा में काम किया जा रहा है। हर जिले में एक या दो जगह तय किए जाएंगे जहां कि सीज वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था होगी। कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने भी सुझाव दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed