{"_id":"57dc61304f1c1bf504d48d7b","slug":"nine-months-later-there-was-also-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महीने बाद भी नहीं बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ महीने बाद भी नहीं बनी सड़क
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Sat, 17 Sep 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट-पड़ाव मार्ग का मरम्मत कार्य तीन महीने के भीतर पूरा करने का वायदा करने वाले पीडब्ल्यूडी ने नौ महीने में भी नहीं बनाया। इसका खुलासा शुक्रवार को डीएम विजय किरन आनंद के निरीक्षण में हुआ। डीएम ने आम जनता से वायदा किया कि 30 सितंबर तक प्रमुख सड़कों की मरममत हो जाएगी। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देश दिया कि रात-दिन सड़कों पर काम होना चाहिए। अगले 15 दिनों तक रात में सड़कों की मरम्मत का हाल खुद देखेंगे। इस दौरान कमी मिली और अधिकारी, ठेकेदार उपस्थिति नहीं मिले तो कार्रवाई होगी।
25 अगस्त 2015 को कैंट-पड़ाव मार्ग की मरम्मत का काम 24 नवंबर 2015 में पूरा होना था। 3.24 करोड़ रुपये की लागत से 3 किमी सड़क किनारे स्टोन नहीं लगा, प्लास्टिक पेंट नहीं कराया गया। साइनेज नहीं लगाने पर डीएम ने सवाल किया तो अधिशासी अभियंता बगली झांकने लगे। इस दौरान पड़ाव पुलिस चौकी के सामने सीवर ओवरफ्लो होने पर अधिशासी अभियंता रामनगर को निर्देश दिया कि सीवर समस्या दूर कराने को कहा।
साथ ही सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण करने वालों को हटाने के लिए चौकी प्रभारी को निर्देश दिया। डीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान काकपिट को ऊपर करें और चेंबर को दुरुस्त करने को कहा। साथ ही सड़कों की गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण पर विशेष जोर दिया। सड़क निर्माण के दौरान मैनहोल न ढंकने का निर्देश दिया।