फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nikay chunav result will clear who is nest to CM yogi

निकाय चुनावः परिणाम तय करेगा कौन बनेगा सीएम योगी की आखों का तारा

Fri, 01 Dec 2017 02:58 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी/ चंदौली
टीम डिजिटल,वाराणसी/ चंदौली Updated Fri, 01 Dec 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav result will clear who is nest to CM yogi
- फोटो : amar ujala
यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। अगले एक दो घंटो में परिणाम सबके सामने होगा। चुनाव परिणाम पर आम निगाहें तो टिकी ही हैं, प्रतिनिधि भी अपने को मुख्यमंत्री की आंखों का तारा बनने का पूरा प्रयास किए हैं। सभी निकायों से अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कितने लोग चुने जाते हैं, परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन


भाजपा विधायकों का दावा है कि अध्यक्ष पद पर सत्ता पक्ष के प्रत्याशी की ही जीत होगी जबकि 80 प्रतिशत से अधिक सदस्य सत्ता पक्ष के ही होंगे। दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय का संसदीय क्षेत्र होने के कारण चंदौली की सीटों पर समूचे प्रदेश की निगाहें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

 

चर्चा की बात करें तो यहां तक कहा जा रहा है कि यहां की जीत ही प्रदेश अध्यक्ष के मैनेजमेंट की कार्य कुशलता का मानक तय करेगा कि प्रदेश के लिए उनकी नीतियां कितनी कारगर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली प्रदेश अध्यक्ष का संसदीय क्षेत्र है इसलिए यहां की चारों निकाय सीटों पर पूरे प्रदेश की निगाहें हैं। कुशल नेतृत्व क्षमता पर भरोसा करते हुए ही शीर्ष नेतृत्व ने इन्हें प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सौंपी है। अब इनका कद निकाय चुनाव तय करने वाला है कि इनका मैनेजमेंट कितना कारगर हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस बार स्वयं निकाय चुनाव की कमान संभालते हुए समूचे प्रदेश में भाजपा जनप्रतिनिधियों को जीत दिलाने की बागडोर सौंपी।

अब मुख्यमंत्री के सौंपे कार्य को पूरा करने में जिले के सांसद और विधायक कितना सफल होते हैं, शुक्रवार को होने वाली मतगणना के बाद साफ हो जाएगा। यही सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय का कद भी बढ़ाएगा।


जिले के चारों निकायों के लिए सांसद ने खुद सभी निकाय क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर सभी प्रत्याशियों को जीत दिलाने की रणनीति तैयार की। तीनों भाजपा विधायकों सुशील सिंह, साधना सिंह और शारदा प्रसाद ने भी जीत दिलाने का भरोसा दिलाया है लेकिन शुक्रवार का परिणाम ही बताएगा कि कौन मुख्यमंत्री की आंखों का तारा बनता है और किरकिरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed