फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nikay Chunav: Mayor candidates in Varanasi came face to face before voting, read- who raised questions on whom

Nikay Chunav: मतदान से पहले आमने-सामने आए वाराणसी में मेयर प्रत्याशी, पढ़ें- किसने, किस पर दागे सवाल ?

Wed, 03 May 2023 10:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 03 May 2023 10:40 AM IST
सार

वाराणसी में मेयर पद के प्रत्याशियों ने अपना विजन रखा। चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में प्रत्याशियों ने कहा कि पहली प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने पर रहेगी। शहर साफ-सुथरा हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन दावों के शहर के प्रमुख बुद्धिजीवियों ने परखा और चुभते सवाल भी पूछे।

विज्ञापन
Nikay Chunav: Mayor candidates in Varanasi came face to face before voting, read- who raised questions on whom
संवाद में शामिल बुद्धिजीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव का प्रचार थमने से पहले मेयर पद के प्रत्याशियों ने अपना विजन डॉक्यूमेंट पेश किया। चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में प्रत्याशियों ने कहा कि पहली प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने पर रहेगी। शहर साफ-सुथरा हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन दावों के शहर के प्रमुख बुद्धिजीवियों ने परखा और चुभते सवाल भी पूछे। प्रत्याशियों ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। सड़क, सीवर, जलभराव, गृहकर, सफाई सहित अन्य समस्याओं का समाधान कराएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nikay Chunav: सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह का भाजपा पर आरोप, कहा- 'चुनाव आचार संहिता का हो रहा घोर उल्लंघन'

विज्ञापन

प्रबुद्ध जनों की कमेटी गठित की जाएगी। जो भी सुझाव आएंगे, उस आधार पर विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। स्वच्छता के मानक पर काशी खरी उतरे, इसके प्रयास ईमानदारी से किए जाएंगे। करों की विसंगतियोंं को दूर कराना प्राथमिकता में है। शहरी सीमा में शामिल गांवों में विकास की बेहतर कार्ययोजना बनेगी। सड़क, पानी व बिजली की व्यवस्था अच्छी होगी। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता लाई जाएगी। हर समस्या के समाधान की समयसीमा तय होगी। केंद्र और राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

Nikay Chunav: Mayor candidates in Varanasi came face to face before voting, read- who raised questions on whom
भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
अशोक तिवारी, भाजपा प्रत्याशी

नगर निगम के बंद विद्यालयों को चालू कराएंगे। नगर निगम के बंद अस्पताल फिर खुलेंगे। काशी का विकास कराया जाएगा। नगर निगम का सदन भवन भी बनवाएंगे। काशी की गरिमा के अनुरूप विकास कार्य होगा। ठेला व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। अतिक्रमण की समस्या दूर कराई जाएगी। अधिनियम में बदलाव करके नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाएंगे। जिन सरकारी भवनों, जमीनों पर कब्जा है, उसे हटवाया जाएगा।

Nikay Chunav: Mayor candidates in Varanasi came face to face before voting, read- who raised questions on whom
कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

अनिल श्रीवास्तव, कांग्रेस प्रत्याशी

नगर निगम में छह बार काम करने का मौका मिला है। राजनीति तभी होगी, जब मन में सेवा का भाव होगा। जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर निगम की ओर से लगाए गए करों को समाप्त करने की दिशा में काम करूंगा। इसके लिए जो भी अधिनियम बनाने की आवश्यकता होगी, उसे बनाया जाएगा। जनता की सीवर और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। गंगा में गिर रहे सीवर को रोकने का काम कराया जाएगा। सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Nikay Chunav: Mayor candidates in Varanasi came face to face before voting, read- who raised questions on whom
सपा नेताओं के साथ डॉक्टर ओपी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
डा. ओपी सिंह, सपा प्रत्याशी

जनता का आशीर्वाद मिला तो गंगा में गिर रही गंदगी को रोकने की दिशा में ठोस काम होगा। घाटों से गिरने वाले नालों को बंद कराया जाएगा। एसटीपी बनवाने की दिशा में काम होगा। नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की ठोस पहल होगी। कानपुर की लेदर फैक्टि्रयों का पानी गंगा में आ रहा है। इसे हर हाल में रोका जाएगा। गंगा की सफाई के खास इंतजाम होंगे। जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।- सुभाष चंद्र मांझी, बसपा प्रत्याशी

 

Nikay Chunav: Mayor candidates in Varanasi came face to face before voting, read- who raised questions on whom
डाॅ. अनुराग टंडन - फोटो : अमर उजाला
बुद्धिजीवियों ने उठाए मुद्दे, पूछ सवाल

टैक्स के चलते इलाज महंगा हुआ है। इसे रोकने के क्या ठोस प्रयास करेंगे। - डाॅ. अशोक राय

केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग के बगैर समस्याओं का समाधान कैसे होगा। - डाॅ. अनुराग टंडन

मणिकर्णिका घाट पर पेयजल का संकट है। इससे निजात दिलाने के कोई ठोस उपाय बताएं। डाॅ. मनोज श्रीवास्तव

छह बार पार्षद रहे, फिर भी वार्ड की समस्याएं दूर नहीं हुईं। मेयर बनने के बाद क्या होगा। डाॅ. मुकेश राय

छुट्टा पशुओं व बंदरों का आतंक है। सीवर की समस्या कैसे दूर होगी। - अनुपम देवा

सदन में बात रखने का अधिकार जनता को मिलेगा क्या। - डाॅ. विश्वनाथ दुबे

थिंक टैंक की तरह एडवाइजरी बोर्ड बनाया जाए - डाॅ. मोहिनी झंवर

काशी में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हों, इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए - डाॅ. प्रशांत

लाइसेंस फीस कम करने के लिए क्या करेंगे - डाॅ. मनोज

नागरी नाटक मंडली की तरह एक और सभागार की जरूरत है। - डाॅ.अष्टभुजा मिश्रा

ये भी हैं मेयर पद के प्रत्याशी

सुभासपा के आनंद कुमार तिवारी, निर्दलीय ओम प्रकाश चौरसिया, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, दीपक लाल, शमशेर खान, हरीश मिश्र, आम आदमी पार्टी की शारदा टंडन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed