फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nights in Varanasi and Shimla are equally cold temperature at 8.8 degrees Celsius westerly winds

UP Weather: बनारस और शिमला की रात एक जैसी ठंडी, पारा 8.8 डिग्री; 13 किमी प्रति घंटे की गति से बही पछुआ हवा

Sun, 07 Dec 2025 06:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 06:18 AM IST
सार

Varanasi Weather: वाराणसी में ठंड के कारण घाटों और अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ भी दिखने लगी है। हवा में नमी के कारण धूप बेअसर रहा। बनारस में दिसंबर में ला नीना का प्रभाव अब दिख सकता है।

विज्ञापन
Nights in Varanasi and Shimla are equally cold temperature at 8.8 degrees Celsius westerly winds
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: इन दिनों बनारस और शिमला की रातें एक जैसी सर्द हो रहीं हैं। बीती रात को शिमला का पारा 8.6 डिग्री और बनारस का 8.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। बनारस का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। हालांकि शिमला का न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा। वहीं अधिकतम तापमान बनारस से सात डिग्री ज्यादा है।

विज्ञापन


शनिवार को वाराणसी जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शिमला का 16 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान दोपहर में तेज धूप निकली, लेकिन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही पछुआ हवा ने हल्की ठंडक सी महसूस कराई। बड़ी संख्या में लोग घाटों पर धूप सेंकने पहुंचे, लेकिन धूप की तीव्रता शाम 4 बजे तक ही खत्म हो जाने से ठंडक फिर बढ़ गई।
विज्ञापन


कोहरा और धुंध की संभावना
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले दो दिन में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, लेकिन उसके बाद तेजी से नीचे गिरेगा। वहीं मौसम साफ होने के चलते कोहरा और धुंध छाने की पूरी संभावना बन गई है। बनारस में दिसंबर में ला नीना का प्रभाव अब दिख सकता है। इससे दिन का तापमान हर साल से 2-3 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में नमी बढ़ी

दिसंबर महीने की शुरुआत में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। नवंबर महीने की आखिरी तारीख को न्यूनतम तापमान के 13.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद अब धीरे-धीरे इसमें कमी आ रही है। सुबह और रात में ठंड अन्य दिनों की तुलना में बीते बुधवार को ज्यादा रही। इधर दिन में धूप भी बहुत असरदार नहीं रही। इस वजह से पिछले चार दिन में न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई।

बीते नवंबर महीने में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहा तो न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहा। इधर दिसंबर में अब तक बीते दिन में अधिकतम तापमान 30 से नीचे आया है तो न्यूनतम में भी गिरावट का क्रम जारी है। 

बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह से ठंड बढ़ने के आसार हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed