फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Night shelter turned into mortuary Woman body left stretcher for 15 hours pregnant disturbed smell

रैन बसेरे को बनाया मॉर्च्यूरी: 15 घंटे तक महिला के शव को स्ट्रेचर पर छोड़ा, दुर्गंध से गर्भवती व डॉक्टर परेशान

Wed, 17 Jul 2024 10:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:46 PM IST
सार

Varanasi News: डेड बॉडी के दुर्गंध से एमसीएच विंग में जांच करवाने आईं गर्भवती महिलाएं परेशान हो गईं। शिकायत के बाद डेड बॉडी को शिफ्ट करने की तैयारी की गई।

विज्ञापन
Night shelter turned into mortuary Woman body left stretcher for 15 hours pregnant disturbed smell
शिकायत के बाद की गई कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में एमसीएच विंग के रैन बसेरे को मॉर्च्यूरी बना दिया गया है। मॉर्च्यूरी में मंगलवार को महिला के शव को कर्मचारी ने फ्रीजर के बाहर स्ट्रेचर पर छोड़कर ताला बंद कर दिया। बुधवार को दुर्गंध उठने पर एमसीएच विंग में डॉक्टर को दिखाने आईं महिलाएं परेशान हो गईं। 

विज्ञापन


बुधवार को 15 घंटे बाद ताला खुलवाया गया तो हकीकत सामने आई। स्ट्रेचर पर महिला का शव पड़ा देख सभी हक्के-बक्के नजर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू की। अब मॉर्च्यूरी को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम छाही सारनाथ की नगीना (45) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला के शव को रैन बसेरे में बने मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया। खास बात यह है कि फ्रीजर होने के बाद भी शव को उसमें नहीं रखा गया। बुधवार को पुलिस शव का पंचनामा करने पहुंची तो देखा कि अंदर खून फैला था। 


दुर्गंध की वजह से वहां खड़े रहना भी मुश्किल था। पुलिस भी एमसीएच विंग के कॉमन एरिया में बैठकर काम करने लगी। इस वजह से गर्भवती महिलाओं को भी दिक्कत हुई। कर्मचारी के आने पर जब मेन गेट खोला गया तो स्ट्रेचर पर रखे शव से खून नीचे जमीन पर फैला हुआ था। 

गर्भवती महिलाओं और परिजनों की शिकायत पर एमसीएच विंग प्रभारी डाॅ. सुरेंद्र शाही ने आपत्ति जताते हुए सीएमएस से इसे हटाने को कहा है।

बोले अधिकारी
जिस जगह पर रैन बसेरा बना है, एमसीएच विंग के निर्माण के समय नक्शे में वह मॉर्च्यूरी के रूप में अंकित था। मरीजों, परिजनों सहित अन्य लोगों को हो रही समस्या को ध्यान में रख इसे दूसरी जगह शिफ्ट करवाया जाएगा। - डॉ. दिग्विजय सिंह, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed