फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Night bazaars end in Varanasi Allottees state of panic action plan made shift vending zones

वाराणसी में खत्म होंगे नाइट बाजार! : आवंटियों में खलबली, वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने को लेकर बन रही कार्ययोजना

Thu, 23 Jan 2025 03:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 03:35 AM IST
सार

वाराणसी में स्मार्ट सिटी की ओर से चाैकाघाट फ्लाईओवर के नीचे नाइट बाजार चल रहा है। इसे खत्म होने की सूचना मिलते ही खलबली मची हुई है। वहीं, व्यापारियों ने कहा कि इस आदेश से हमें काफी घाटा हो जाएगा।

विज्ञापन
Night bazaars end in Varanasi Allottees state of panic action plan made shift vending zones
वाराणसी में नाइट बाजार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाइट बाजार खत्म होने की सूचना से आवंटियों में खलबली मच गई है। उन्हें अपने कारोबार को लेकर चिंता सताने लगी है। उधर बिजली बिल को लेकर पहले से ही कई लोगों कनेक्शन कटे हैं। ऊपर से दुकान हटने की सूचना के बाद वे जगह तलाश रहे हैं।

विज्ञापन


आवंटी राकेश, विनोद और जितेंद्र ने बताया कि उनका काफी नुकसान हो जाएगा। अगर बेहतर जगह नहीं मिल तो दिक्कत हो जाएगी। स्मार्ट सिटी की ओर से चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे 1.9 किमी इलाके में नाइट बाजार विकसित किया गया। 
विज्ञापन


अक्टूबर 2022 में इसके संचालन की जिम्मेदारी श्रेया इंटरप्राइजेज को दी गई। चूंकि यातायात के लिहाज से इस नाइट बाजार को खत्म किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की ओर से श्रेया ने ठेका लेने के बाद 250 वेंडर्स को आवंटित किया। इसके लिए पहले चरण के लिए 234 लोगों का सर्वे किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 134 लोगों का सर्वे हुआ था। इनमें से कुछ ही लोगों को वेंडिंग जोन में दुकानें एलाट की गई। श्रेया ने अपने तरीके से दुकानों का आवंटन किया था। पिछले दिनों बिजली बिल को लेकर काफी हंगामा हुआ था। बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझाया गया था।


स्मार्ट सिटी के अनुसार नगर आयुक्त ने नाइट बाजार, बेनियाबाग पार्किंग, टाउनहाल पार्किंग, टाउनहाल पार्क के लिए श्रेया को नोटिस दिया है। अनुबंध खत्म करने की प्रक्रिया चल रही है। किसी दूसरी एजेंसी से अनुबंध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed