फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NIA collected evidence against Rashid in chandauli and varanasi

आएसआई एजेंट राशिद ने काशी विश्वनाथ, बीएचयू समेत कई जगहों के भेजे थे फोटो, एनआईए ने 16 घंटे तक जुटाए साक्ष्य

Tue, 30 Jun 2020 02:15 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 30 Jun 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
NIA collected evidence against Rashid in chandauli and varanasi
isi agent - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार राशिद अहमद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम वाराणसी और चंदौली में दर्जन भर स्थानों पर लेकर गई। 15 सदस्यीय एनआईए की टीम लगभग 16 घंटे के दौरे में उस हर स्थान की राशिद से तस्दीक कराई, जहां की फोटो और वीडियो वह आईएसआई एजेंट को भेजा था।

विज्ञापन

इस दौरान एनआईए ने राशिद के पिता, मां, नाना और उसके दोस्तों सहित उसे जानने वाले अन्य लोगों का बयान दर्ज किया और फिर वापस लखनऊ रवाना हो गई। 19 जनवरी 2020 को चंदौली जिले के मुगलसराय थाना के चौरहट पड़ाव निवासी राशिद अहमद को यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन



छह अप्रैल 2020 को एनआईए की लखनऊ शाखा ने राशिद के खिलाफ एक नया मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। तफ्तीश के क्रम में राशिद को एनआईए ने अदालत से कस्टडी रिमांड पर लिया। रविवार सुबह राशिद को चौरहट पड़ाव ले जाकर उसकी मां व ननिहाल के लोगों से एनआईए की टीम ने घंटों पूछताछ की। साथ ही, घर का कोना-कोना खंगाल कर एक मोबाइल और कुछ कागज बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

NIA collected evidence against Rashid in chandauli and varanasi

इसके बाद साहूपुरी स्थित सीआरपीएफ कैंप, बीएचयू कैंपस, डीरेका, संकटमोचन मंदिर, मालवीय पुल, दशाश्वमेध घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, कैंट रेलवे स्टेशन, 39 जीटीसी व वायुसेना चयन बोर्ड, औरंगाबाद और छितूपुर स्थित राशिद के पिता के घर उसे लेकर एनआईए की टीम गई। इन सभी स्थानों की फोटो और वीडियो राशिद आईएसआई एजेंट्स को भेजे थे।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, राशिद के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए उसकी गिरफ्तारी के दौरान बरामद मोबाइल और सिम से पर्याप्त साक्ष्य मिल गए थे। साक्ष्यों और तथ्यों की सिरे से तस्दीक करने के लिए एनआईए की टीम राशिद को लेकर चंदौली और वाराणसी गई थी। बताया जा रहा है कि जो साक्ष्य और तथ्य राशिद के खिलाफ मिले हैं, वह उसे कठोर सजा दिलाने के लिए पर्याप्त साबित होंगे।

आंखों से पूछती रही मां, ऐसा क्यों किया
राशिद को एनआईए जब रविवार को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव स्थित उसके घर लेकर पहुंची तो मां, नाना व भाई भौचक रह गए। मां चाह कर भी बेटे का हाल नहीं पूछ सकी, लेकिन मां की निगाहें अपने बेटे राशिद से सवाल कर रही थीं कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया? राशिद की हरकतों पर उसके नाना भी दुखी दिखाई दिए।  

यह था पूरा मामला
राशिद ने गिरफ्तारी के दौरान एटीएस को बताया था कि वह वर्ष 2017 और 2018 में अपनी मौसी के घर कराची गया था। उसी दौरान मौसेरे भाई के माध्यम से आईएसआई के दो एजेंट के संपर्क में आया। पैसे और महंगे उपहारों के लालच में आकर वह आईएसआई एजेंट को मार्च 2019 से प्रदेश और देश के संवेदनशील स्थानों की फोटो और वीडियो भेजने लगा। आईएसआई एजेंट ने उसे प्रशिक्षित किया था कि प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में जाकर चोरीछिपे कैसे फोटो खींचना है और वीडियो बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed