फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NH traffic stalled Police toiled through night and into day many abandoned journeys midway

22 घंटे तक थमी एनएच की रफ्तार: रात के बाद दिन में भी पुलिस बहाती रही पसीना; कई ने बीच में ही रोक दी यात्रा

Fri, 11 Sep 2026 08:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 11 Sep 2026 08:56 PM IST
सार

लगातार 22 घंटे तक नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। हाथीनाला से रेणुकूट तक करीब 18 किलोमीटर में जाम की स्थिति बनी रही। रात से दिनभर पुलिस और ट्रैफिक जवान व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। जाम के कारण कई लोगों की ट्रेन छूट गई, जबकि कुछ को जरूरी काम छोड़ना पड़ा। बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए और जगह-जगह वाहन थमे रहे।

विज्ञापन
NH traffic stalled Police toiled through night and into day many abandoned journeys midway
नेशनल हाइवे पर लगा भीषण जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथीनाला थाना क्षेत्र के रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की रात नौ बजे हुए सड़क हादसे के बाद से लगा जाम शुक्रवार को भी बरकरार रहा। रात के साथ ही दिन में भी पुलिस और ट्रैफिक जवान जाम छुड़ाने के लिए पसीना बहाते रहे। कुछ देर के लिए राहत मिलने के बाद दोबारा भीषण जाम की स्थिति बनती रही। शाम को बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई।

विज्ञापन




लगभग 22 घंटे तक नेशनल हाइवे की रफ्तार थमे रहने से लोगों को जरूरी कामकाज छोड़ बीच से ही लौटना पड़ा। कुछ लोगों की ट्रेन भी छूट गई। हाथीनाला-रेणुकूट के बीच लगे जाम का असर हाथीनाला-दुद्धी मार्ग और तेलगुड़वा-हाथीनाला के बीच भी बना रहा। पूरे दिन जाम का झाम लोगों को परेशान किए रहा। स्थिति को देखते हुए यात्री बसें भी बीच से ही लौटती रहीं।

विज्ञापन

बताते चलें कि हाथीनाला तिराहे से तीन किमी दूर एनएच पर कोयला लदे वाहन को पीछे वाले ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद वाहन पर कोयले को दूसरे वाहन पर शिफ्ट कराया जाता था। उसी दौरान चालक हाइवे पार करने लगा। तभी वहां से गुजर रहे पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई। 

इससे कुछ राहत मिली तो रात में हुई बारिश के बाद एक माल लदा ट्रक सड़क किनारे की मिट्टी में धंसकर टेढ़ा हो गया। इसके कारण आवागमन तरह बाधित हो गया और रात भर लोग जाम में फंसे रहे। हाइवे पर फ़्लाई ऐश लदे एक वाहन को भी पलटने की बात कही जा रही है। इसके चलते जाम का असर मुर्धवा मोड़ से लेकर रेणुकूट के मुख्य बाजार तक दिखाई दिया। 

राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी। सुबह कुछ देर के लिए राहत मिली। इसके बाद फिर से भीषण जाम की स्थिति बन गई। जाम की स्थिति यह थी कि हाइवे का पूर्वी लेन पर हाथीनाला टोल प्लाजा से रेणुकूट तक जाम लग गया। रेणुकूट से आगे अनपरा-पिपरी के बीच भी रह-रहकर जाम की स्थिति बनती रही। 

स्थिति को देखते हुए पिपरी और हाथीनाला पुलिस वाहनों को मुर्धवा और हाथीनाला से दुद्धी के रास्ते डायवर्ट कर किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटी रही। जाम के चलते क्षतिग्रस्त वाहन और फंसे हुए भारी वाहन को हटवाने के लिए मौके पर क्रेन ले जाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसके चलते जाम का दंश बृहस्पतिवार की रात हुई दुर्घटना के 22 घंटे बाद भी लोगों को परेशान किए हुए थे। 

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला विनोद कुमार यादव ने बताया कि हथवानी के भुतहिया पुलिया के पास एक कोयला लदा भारी वाहन रात में खराब होकर फंस गया। उसको किसी तरह मशक्कत कर हटवाया गया। शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे एक और ट्रक खराब हो गई जिसके कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। खराब वाहन को हटवाने की कवायद के साथ ही डायवर्ट रूट से वाहनों को भेजा जा रहा है।
 

हाइवे पर वाहनों के अचानक खराब होने से जाम की स्थिति बनी। सुबह जाम को खुलवा लिया गया था लेकिन एक और वाहन खराब होने से जाम की स्थिति बन गई। लगातार आवागमन सुचारु करने की कोशिश बनी हुई है। - हर्ष पांडेय, सीओ पिपरी।

 

जैसे ही जाम की जानकारी मिली। वैसे ही पिपरी-हाथीनाला एसओ से संपर्क कर जाम हटवाने की कवायद शुरू कर दी गई। जल्द आवागमन सुचारू हो इसके प्रयास जारी हैँ। आगे ऐसी स्थिति न आने पाए इसके भी प्रयास किए जाएंगे। - अशोक कुमार गुप्ता, एसडीएम दुद्धी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed