फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NGT team arrived azamgarh and take sample of tamsa river water

आजमगढ़ पहुंची एनजीटी की टीम, नाले के पानी साथ ही लिया तमसा जल का नमूना

Thu, 13 Dec 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 13 Dec 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
NGT team arrived azamgarh and take sample of tamsa river water
जांच में धर्मू नाले का पानी मिला सबसे ज्यादा खराब - फोटो : अमर उजाला
भारत रक्षा दल की शिकायत पर जांच करने आजमगढ़ पहुंची एनजीटी की संयुक्त टीम दूसरे दिन शुक्रवार को भी पूरे दिन नालों के पानी का नमूना लेने में जुटी रही। नालों के साथ ही टीम ने तमसा नदी के पानी का भी दो स्थानों से नमूना लिया। इसके बाद टीम अंबेडकर नगर के लिए रवाना हो गई। टीम द्वारा 17 दिसंबर को एनजीटी द्वारा गठित कमेटी की बैठक से पूर्व कोर्ट में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।  
विज्ञापन


एनजीटी की ओर से गठित रीवर मानीटरिंग कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र सिंह से भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू ने 17 नवंबर को पत्र सौंपकर तमसा में बिना ट्रीटमेंट शहर के नालों को गिराने की शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि नदी में नगर क्षेत्र से आने वाला गंदा पानी नौ नालों के माध्यम से लगातार गिरता रहता है। नगरपालिका द्वारा शहर से निकलने वाला कूड़ा भी नदी के इर्द गिर्द पुलों के किनारे बंधे पर लगातार फेंका जाता है।
विज्ञापन


उनकी इस शिकायत को चेयरमैन रिवर मानीटरिंग कमेटी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने इस प्रकरण को फैजाबाद के यश पेपर मिल और केएम सूगर मिल द्वारा बिना ट्रीटमेंट पानी को तमसा में छोड़ने की एनजीटी में की गई शिकायत के साथ जोड़ते हुए जांच के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम को जनपद भेजा। बुधवार को टीम ने टीम ने नगर के नरौली पुल, कदम घाट और गौरीशंकर घाट पर बहने वाले नालों के पानी का नमूना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को टीम ने दलालघाट, गुलामी का पुरा, धर्मूनाला, कोलघाट, गोदाम घाट और हरबंशपुर में गिरने वालों नालों के पानी का नमूना जुटाया। जांच के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक एके त्रिपाठी के नेतृत्व में नदी से संबंधित विभागों की एसडीएम के साथ बैठक हुई। जिसमें एसडीएम ने टीम को प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। टीम ने नगर पालिका को पूर्व में नदी किनारे गिराए गए कूड़े को तत्काल वहां से हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम के सदस्य अंबेडकर में जांच के लिए रवाना हो गए।  

टीम द्वारा नालों के नमूने लेने के बाद नदी के जल की गुणवत्ता के लिए अइनियां और राजघाट पर नदी के जल का नमूना लिया गया। टीम द्वारा इन नमूनों को जांच के लिए निदेशालय भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष  उमेश सिंह गुड्डू ने कहा कि  जांच में टीम ने धर्मूनाले पर जब पानी का नमूना लिया तो उसे जहर ीला बताया। साथ ही नगरपालिका द्वारा नदी के किनारे गिराए जाने वाले कूड़े की शिकायत भी सही पाई गई। जिसकी तस्वीरें टीम ने लिया। उन्होंने कहा कि इसे भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक  एके त्रिपाठी ने कहा कि  जांच के दौरान नगरपालिका द्वारा नदी के किनारे तक कूड़ा गिराया हुआ मिला जिसे तत्काल हटाने का निर्देश नगरपालिका के ईओ को दिया गया है। लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट को 17 दिसंबर को होने वाली कमेटी की बैठक से पूर्व कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed