{"_id":"6a063405df609b775707fc05","slug":"next-year-year-long-programs-will-be-held-on-the-100th-birth-anniversary-of-pt-lokpati-tripathi-varanasi-news-c-20-vns1056-1392737-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अगले साल पं. लोकपति त्रिपाठी की 100वीं जयंती पर साल भर होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अगले साल पं. लोकपति त्रिपाठी की 100वीं जयंती पर साल भर होंगे कार्यक्रम
पूर्वमंत्री लोकपति त्रिपाठी की जयंती पर ओरंगाबाद हाउस में हुई समारोह में उनके चित्र के समक्ष श्
- फोटो : Archive
Link Copied
पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. लोकपति त्रिपाठी की 99वीं जयंती बृहस्पतिवार को उनके पैतृक आवास औरंगाबाद में मनाई गई। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उनके पुत्र व विधान परिषद के पूर्व सदस्य पंडित राजेशपति त्रिपाठी ने बताया कि इस बार पिताजी की 99वीं जयंती पारिवारिक माहौल में मनाई गई। अगले साल उनकी 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके तहत वर्ष भर कहीं न कहीं विविध कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे पं. विजय शंकर पांडे ने की। उन्होंने कहा कि राजनीति में सुचिता और गंभीरता के साथ जनसेवा को व्रत के रूप में स्वीकार कर उस पर चलने की दलीय निष्ठा पं. लोकपति त्रिपाठी में थी। वे अपनी स्पष्टवादिता के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व समक्ष भी विख्यात थे। इस अवसर पर उनके पौत्र पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, प्रजानाथ शर्मा, सतीश चौबे, डाॅ. महिधर मिश्रा, बैजनाथ सिंह, रविशंकर पाठक, विजय शंकर मेहता, मनोज चौबे, आनंद मिश्रा, राजेंद्र जायसवाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।