फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   News Updates in varanasi Ban on misuse of Asli Musa Ka Gul trademark old man dies lightning

Varanasi Top News: ‘असली मूसा का गुल’ ट्रेडमार्क के गलत प्रयोग पर रोक, बिजली गिरने से अधेड़ की मौत

Thu, 11 Jul 2024 06:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 06:00 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में गुरुवार को सांसद प्रिया सरोज ने पिंडरा के सुरही स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड-डे-मील का स्वाद भी चखा। वहीं, चौबेपुर के धौरहरा गांव में बिजली गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। आए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
News Updates in varanasi Ban on misuse of Asli Musa Ka Gul trademark old man dies lightning
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि वादी मेसर्स एमएमआई टोबैको प्राइवेट लिमिटेड व अन्य ने अपने पक्ष में मामले को साबित करने में सफल रहे हैं। कोर्ट ने जिला न्यायाधीश, वाराणसी के 30 जनवरी 2024 के आदेश को निरस्त करते हुए निषेधाज्ञा आवेदन को स्वीकार किया। 

विज्ञापन


साथ ही मामले के लंबित रहने के दौरान प्रतिवादी को स्वयं या किसी कंपनी, असाइनी, नामिती, कर्मचारी या एजेंट के माध्यम से, टूथ पाउडर (असली मूसा का गुल) का उत्पादन, बिक्री या व्यापार करने, कंटेनर, रैपर व कंपनी के नाम पर ‘असली मूसा का गुल’ लिखने पर रोक लगाई। न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की कोर्ट ने यह आदेश दिया।
विज्ञापन


मामले में मेसर्स एमएमआई टोबैको प्राइवेट लिमिटेड व अन्य ने अपील दायर कर जिला न्यायाधीश वाराणसी के निषेधाज्ञा आवेदन को खारिज करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसर्स एमएमआई टोबैको प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मोहम्मद नाजिश ने प्रतिवादी इफ्तिखार आलम के खिलाफ ट्रेड मार्क्स अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि मुसा का गुला ट्रेड का अवैध रूप से प्रयोग प्रतिवादी की ओर से प्रयोग किया जा रहा है।

वादी ने कहा कि मूसा का गुल (नाम) का प्रयोग करने का वादी कंपनी को पूर्ण अधिकार प्राप्त है। प्रतिवादी को (असली मूसा का गुल) नाम व कंपनी का नाम (मो० मूसा एण्ड सन) ढिबिया पर लिखने का कोई अधिकार नहीं है। 

ट्रेडमार्क के उल्लंघन पर दाखिल किए गए वाद में निषेधाज्ञा आवेदन दााखिल कर मुकदमे के लंबित रहने के दौरान ट्रेडमार्क के प्रयोग पर प्रतिवादी पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

ट्रायल कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया था। ट्रायल कोटे के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। हाईकोर्ट ने निषेधाज्ञा आवेदन को स्वीकार करते हुए मामले के लंबित रहने के दौरान प्रतिवादी को टूथ पाउडर (असली मूसा-का-गुल) का उत्पादन, बिक्री या व्यापार करने और कंटेनर और रैपर या कंपनी के नाम पर ‘असली मूसा का गुल’ लिखने से रोक दिया। 

साथ ही ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया कि मूल मुकदमे का फैसला 31 मार्च 2026 को या उससे पहले गुण-दोष के आधार पर और पूरी तरह से कानून के अनुसार निस्तारित किया जाए।

किशोरी लापता, मां को अपहरण के आरोपी युवक के परिजनों ने भगाया
वाराणसी के रमदत्तपुर क्षेत्र में घर से लापता 17 साल की बेटी के संबंध में मां ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी रमदत्तपुर निवासी सैफुल खान और किशोरी की तलाश कर रही है। 

महिला ने पुलिस को बताया कि इलाके का सैफुल खान उनकी बेटी को चोरी से मोबाइल देकर बात करता था। जानकारी होने पर सैफुल और उसकी मां समसुन से शिकायत की गई। समसुन ने कहा कि अब ऐसी गलती नही होगी। छह जुलाई को उनकी बेटी सापता हो गई तो वह सैफुल के घर गई। 

पता चला कि सैफुल भी घर से गायब है। उसकी मां ने कहा परेशान मत होइए। सैफुल के पापा मुंबई में रहते हैं। दोनों वहीं गए होंगे। पिता इकबाल से बात करने पर उन्होंने कहा कि उनके पास कोई नहीं आया है। यदि दोनों आएंगे तो आपकी बेटी को घर पहुंचा देंगे। लोकलाज के डर से वह चुप रही। 

पांच दिन बाद भी बेटी घर नहीं आई तो वह फिर सैफुल के घर गईं। इस पर उसकी मां समसुन, बहन गुड़िया और भाभी गालीगलौज कर मारपीट पर आमादा हो गईं। तीनों ने उन्हें घर से भगा दिया। लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।

News Updates in varanasi Ban on misuse of Asli Musa Ka Gul trademark old man dies lightning
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

बिजली गिरने से अधेड़ झुलसा, मौत
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के धौरहरा गांव में बीती रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राजेंद्र प्रसाद (50) पुत्र मुन्नीलाल वर्ष निवासी ग्राम धौरहरा थाना चौबेपुर की झुलसने से मौत हो गई। बगीचा नहर के पास वे किसी काम के लिए गए हुए थे।

मौसम खराब होने के कारण आकाशीय बिजली गिरने के दौरान बिजली के चपेट में आ गए जिससे से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पुलिस पहुंचकर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

सांसद ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय सुरही पिंडरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति, उनकी संख्या और मिड-डे-मील की जानकारी ली। मिड डे मील में बने दाल-रोटी का स्वाद भी चखा। क्लास रूम में जाकर बच्चों से सवाल भी पूछे।

इस दौरान क्लास रूम में टूटी बेंच को देख प्रधान रवींद्र यादव को ठीक कराने का निर्देश दिया। कहा कि यदि आपसे नहीं होगा तो मुझसे आकर ले लीजिएगा। अध्यापकों के कार्यों और छात्रों के जवाब से सांसद संतुष्ट हुईं।

पंखा लगाते समय करंट लगने से आभूषण व्यवसायी की मौत

News Updates in varanasi Ban on misuse of Asli Musa Ka Gul trademark old man dies lightning
अरुण कुमार सेठ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सेवापुरी के बड़ौरा बाजार में गुरुवार दोपहर बाद पंखे का प्लग स्विच बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से आभूषण व्यवसायी अरुण कुमार सेठ (43) की मौत हो गई। परिजनों ने जंसा थाने की पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी। 

बाजार में अरुण कुमार सेठ का पुश्तैनी मकान और आभूषण की दुकान है। बाजार में ही वह एक नया मकान बनवा रहे थे। प्रथम तल पर वह फर्राटा वाले पंखे का प्लग स्विच बोर्ड में लगा रहे थे। प्लग वाला तार एक से जगह कटा हुआ था, जिससे उन्हें करंट लग गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

घर में काम कर रहे मजदूरों ने अरुण को निढाल देख परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि आठ भाइयों में पांचवें नंबर के अरुण एक पुत्र और पुत्री के पिता थे। उनकी मौत के बाद पत्नी उषा देवी और मां संतारा देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। 

मौत की सूचना पाकर बड़ौरा बाजार के दुकानदारों ने दुकान के शटर गिरा दिए और उनके घर पहुंचे। दुकानदारों का कहना था कि अरुण बेहद ही मिलनसार और हंसमुख थे। जंसा थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से नकदी, गहने और कीमती सामान चोरी

शिवपुर के शहाबुद्दीनपुर चमाव निवासी (पश्चिमपुर) सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णनंदन सिंह के बंद मकान से चोर नकदी, जेवर और कीमती सामान चुरा ले गए। शिवपुर थाने की पुलिस से शिकायत की गई है। 

कृष्णनंदन सिंह ने बताया कि वह आवश्यक काम से अपने गांव बिहार के औरंगाबाद के रफीगंज में दो जुलाई को परिवार के साथ गए थे। 10 जुलाई को पड़ोस में रहने वाले राधेमोहन श्रीवास्तव ने फोन कर बताया कि आपके घर के बाहर का गेट बंद है। अंदर के कमरे का दरवाजा खुला है।

11 जुलाई की दोपहर वह आए तो घर के अंदर के सभी ताले टूटे हुए और सामान अस्त-व्यस्त था। अंदर से एलईडी टीवी, इन्वर्टर की बैटरी, 50 हजार नकद और डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा के आभूषण लापता थे। 

अधिवक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा चार सूत्रीय मांगपत्र

News Updates in varanasi Ban on misuse of Asli Musa Ka Gul trademark old man dies lightning
चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से गुरुवार को सर्किट हाउस में सेंट्रल बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला। उन्हें अधिवक्ताओ के लिए चार सूत्रीय मांगपत्र दिया गया। जिसमें वकीलों को आयुष्मान योजना, स्वास्थ व सामूहिक बीमा देने की मांग की गई। 

साथ ही वकीलों पर आपराधिक हमलों को देखते हुए बहुप्रतीक्षित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और वकीलों के लिए कोर्ट परिसर में बैठने के लिए चैंबर निर्माण कराने की मांग की। 

सेंट्रल बार अध्यक्ष मुरलीधर सिंह महामंत्री सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह प्रिंस व दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि यहां के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने के कारण अधिवक्ता समाज को उनसे बहुत उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री ने वकीलों की बात गंभीरता से सुनने के बाद इन मांगो पर जल्द समुचित निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया।

कभी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे खुद की नजरों में गिर जाएं

News Updates in varanasi Ban on misuse of Asli Musa Ka Gul trademark old man dies lightning
पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला

पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि व्यक्ति को कभी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे वह अपनी ही नजरों में गिर जाए। किसी को पता चले या न चले लेकिन अपने किए गए पुण्य और पाप स्वयं को पता होते हैं। उन्होंने कहा कि हमें धर्म और कर्तव्य के पथ पर चलते रहना चाहिए क्योंकि अंतिम विश्राम ईश्वर के पास ही मिलेगा।

वह बृहस्पतिवार की शाम शिवदासपुर स्थित श्रीविहारम विला में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। तीन दिवसीय काशी प्रवास पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि हमें दूसरे की कमी की ओर न ध्यान देकर खुद की कमियों पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। 

जीवन का उपयोग भगवत प्राप्ति के लिए ही होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो मानव जीवन निरर्थक है। उन्होंने संविधान के विषय पर बोलते हुए कहा कि संविधान ऐसा रहे कि जिससे देश और विश्व में शांति और स्थिरता बनी रहे। 

लोग अपने धर्म अपने कर्तव्य का पालन करें। ताकि उन्हें ईश्वर की प्राप्ति हो सके। इस दौरान स्वामी निर्विकल्पानंद सरस्वती, ऋषिकेश ब्रह्मचारी, राजेश चैतन्य महाराज, डॉ. दिव्यकांत त्रिपाठी, आदेश भूषण, संत नारायण सिंह, विकास सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed