फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   newly elected mayor of Varanasi ashok tiwari said we will free nagar nigam land encroachment,

UP News: वाराणसी के नवनिर्वाचित मेयर बोले- नगर निगम की जमीन कब्जामुक्त कराएंगे, इंदौर को पछाड़ने का है लक्ष्य

Mon, 15 May 2023 11:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 May 2023 11:40 AM IST
सार

वाराणसी के चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में शहर के प्रथम नागरिक व नवनिर्वाचित मेयर अशोक तिवारी ने प्रमुख लोगों से संवाद किया। इस दौरान मेयर ने तीन महीने की प्राथमिकताएं गिनाईं। कहा कि शहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाना है। मध्य प्रदेश के इंदौर से आगे निकलने का प्रयास करना है।

विज्ञापन
newly elected mayor of Varanasi ashok tiwari said we will free nagar nigam land encroachment,
वाराणसी के प्रबुद्ध लोगों से संवाद करते नवनिर्वाचित मेयर अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर के प्रथम नागरिक व नवनिर्वाचित मेयर अशोक तिवारी ने अपनी तीन महीने की प्राथमिकताएं बताईं।  रविवार को चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद के दौरान मेयर ने कहा कि अफसरों की जवाबदेही व जिम्मेदारी तय की जाएगी। नाला व नालियां बरसात से पहले साफ हों, यह सुनिश्चित किया जाएगा। सारी औपचारिकता जून में नहीं पूरी होगी।

विज्ञापन


इससे पहले ही नाला व नालियों की सफाई की रिपोर्ट ली जाएगी। अधिकारी व ठेकेदार से लिखवाकर लिया जाएगा कि नाला या नाली साफ हो गई है। इसका भौतिक सत्यापन किया जा सकता है। भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी मिली तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

शहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाना है

संवाद के दौरान काशी के प्रमुख लोगों ने मेयर की प्राथमिकताएं जानीं और सुझाव भी दिए। मेयर ने कहा कि सबसे पहले नगर निगम की जमीन कब्जामुक्त कराई जाएगी। जरूरत पड़ी तो कोर्ट में प्रभावी पैरवी होगी। इसके लिए अच्छे अधिवक्ता रखे जाएंगे। कुंडों और पोखरों को भी कब्जामुक्त कराया जाएगा। वाराणसी शहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाना है। मध्य प्रदेश के इंदौर से आगे निकलने का प्रयास करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में सपा-कांग्रेस मिलकर भी नहीं पा सके BJP जितने वोट, विपक्ष की योजना पर फिरा पानी

अशोक तिवारी ने कहा कि नगर निगम की आय बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। नगर निगम की सीमा में शामिल 84 गांवों का विकास तेजी से कराया जाएगा। बिजली, पानी व सड़क का इंतजाम कराया जाएगा। बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। व्यापार मंडल और स्वयंसेवी संस्थाओंं के सहयोग से शहर को हरा-भरा बनाएंगे। गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग का जाम स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से खत्म कराने का प्रयास किया जाएगा।

जल्द बनेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

newly elected mayor of Varanasi ashok tiwari said we will free nagar nigam land encroachment,
वाराणसी के मेयर बने अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला

मेयर ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाएगा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में ज्यादा का समय न लगे, इसे सुनिश्चित कराया जाएगा। सुविधाओं को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे कई तरह की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। कोई भी काम नहीं लटकेगा। जवाबदेही भी तय हो जाएगी। इससे किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। मुख्य मकसद जनता को सहूलियत दिलाना है।

ये आए सुझाव

पार्कों में छोटे ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाए, ताकि कम पैसे में उसका इस्तेमाल हो सके। पत्थरोंं पर महापुरुषों के छोटे-छोटे वाक्य या सूक्त लिखे जाएं। - व्योमेश शुक्ल, नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री
रिंग रोड के आसपास सीवर की व्यवस्था बनाई जाए। इससे शहर का विस्तार होगा। औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने में मदद मिलेगी। - नीरज पारिख, उद्यमी

स्मार्ट सिटी से बनाए गए कालभैरव वार्ड में बेहतर ढंग से काम नहीं हुआ है। लीकेज से बहने वाला पानी कई घरों से होकर गुजरता है। गृहकर की असमानता भी दूर होनी चाहिए। - गौतम कुमार झा, मिथिला समाज
गोदौलिया से मैदागिन तक रास्ता बंद होने से बनारसी साड़ी कारोबार प्रभावित हो रहा है। बाबा विश्वनाथ धाम के बाद सबसे अधिक पर्यटक बनारसी साड़ी के लिए आते हैं। - संजय शाह, साड़ी कारोबारी

शहर में जाम की समस्या सबसे बड़ी है। ऑटो, टोटो और रिक्शों का रूटवार संचालन हो ताकि आम जनता जाम की समस्या से मुक्ति पा सके। सड़क से अतिक्रमण हटवाया जाए। - गौरव केडिया, कारोबारी
शुद्ध पेयजल की समस्या है। जलकल बेहतर ढंग से काम नहीं कर रहा है। कई इलाकों में पानी नहीं मिलता है। - विनय गुप्ता, व्यापारी
नए इलाकों की सड़कें अभी कच्ची हैं। बारिश के समय काफी दिक्कत होती है। - नीलकांत गुप्ता, कारोबारी
बारिश में जलभराव की समस्या रहती है। इससे निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। - रितेश जायसवाल, कारोबारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed