{"_id":"6607a9798bf89f212c0f2a39","slug":"newborn-girl-dead-body-was-handed-over-to-family-instead-of-a-boy-in-varanasi-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हद है, अस्पताल में लड़के की जगह नवजात लड़की का शव सौंपा, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हद है, अस्पताल में लड़के की जगह नवजात लड़की का शव सौंपा, परिजनों का हंगामा
Sat, 30 Mar 2024 11:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2024 11:26 AM IST
सार
Varanasi News: जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर निवासी जयदत्त बनवासी ने बताया कि पत्नी सोनी को डिलिवरी के लिए हरहुआ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार रात 11 बजे ऑपरेशन से लड़का पैदा हुआ। कुछ ही देर बाद चिकित्सक ने बताया कि बच्चे के मुंह में गंदा पानी चला गया है, उसकी हालत खराब हो रही है। इसके बाद भोजूबीर स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : demo pic
विस्तार
वाराणसी के निजी अस्पताल में नवजात को बदलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जिला मुख्यालय पर हंगामा किया। आरोप है कि दो दिन के लड़के की जगह 10 दिन की मृत लड़की सौंप दी गई। कैंट और शिवपुर थाने की पुलिस ने किसी तरह परिजनों का समझाया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर शिवपुर थाने की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर निवासी जयदत्त बनवासी ने बताया कि पत्नी सोनी को डिलिवरी के लिए हरहुआ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार रात 11 बजे ऑपरेशन से लड़का पैदा हुआ। कुछ ही देर बाद चिकित्सक ने बताया कि बच्चे के मुंह में गंदा पानी चला गया है, उसकी हालत खराब हो रही है। इसके बाद भोजूबीर स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रात में ही नवजात को भर्ती कराया गया, सुबह शिशु को मृत बताते हुए शव सौंप दिया गया। आरोप है कि लड़का महज दो दिन का था, जबकि लड़की जो मृत हाल में दी गई वह 10 दिन की लग रही है। आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधक ने बच्चा बदल दिया है।
विज्ञापन