फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Newborn dumped in field life saved thanks to police promptness in varanasi

मौत के मुहाने से लौटा मासूम: लोकलाज के डर से खेत में फेंका गया नवजात, पुलिस की तत्परता से बची जान

Tue, 01 Sep 2026 12:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 01 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

वाराणसी में मंगलवार को एक नवजात को किसी ने लोकलाज के डर से खेत में फेंक दिया। इसकी जानकारी पुलिसवालों को मिली तो मौके पर पहुंचकर तत्काल नवजात को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। 

विज्ञापन
Newborn dumped in field life saved thanks to police promptness in varanasi
नवजात को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रोहनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। जन्म के कुछ ही समय बाद एक नवजात को किसी ने लोकलाज के भय से खेत में फेंक दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों से नवजात के खेत में पड़े होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजू सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


उन्होंने बिना देर किए नवजात को अपने संरक्षण में लिया और उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया, जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ। अब नवजात स्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस नवजात को खेत में छोड़ने वाले की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मासूम को वहां कौन और क्यों छोड़कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों में नवजात को खेत में छोड़ने वाले के प्रति आक्रोश है। वहीं, थाना प्रभारी की तत्परता और संवेदनशीलता की लोग सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो ठंड में नवजात की जान जा सकती थी। जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय… इस घटना में यह कहावत सच साबित हुई। एक ओर किसी ने नवजात को मरने के लिए छोड़ दिया, वहीं पुलिस की तत्परता उसके लिए जीवनदान बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed