{"_id":"6ae635d20a110ad74c05c523","slug":"newborn-condition-deteriorates-doctors-accused-of-assault-fir-registered-in-varanasi-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नवजात की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों पर मारपीट और धमकाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नवजात की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों पर मारपीट और धमकाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 01 Nov 2026 12:09 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:09 AM IST
सार
आरोप है कि बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने डॉक्टरों से जवाब मांगा तो अस्पताल के डॉक्टरों ने 20-25 युवकों को बुला लिया। मारपीट की और धमकी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र के भुवनेश्वर नगर स्थित वैष्णवी हॉस्पिटल में नवजात के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। आरोप है कि बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने डॉक्टरों से जवाब मांगा तो अस्पताल के डॉक्टरों ने 20-25 युवकों को बुला लिया। मारपीट की और धमकी दी गई। मामले में अश्वनी कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने दो डॉक्टरों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहां निवासी अश्वनी कुमार गुप्ता के अनुसार, उनकी पत्नी का काजीसराय स्थित एक क्लीनिक में सामान्य प्रसव हुआ था। डॉ. मंजू शर्मा की सलाह पर नवजात को बेहतर इलाज के लिए 25 अक्तूबर को वैष्णवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉ. बीके सिंह (बिजेंद्र कुमार सिंह) और डॉ. एके सिंह की देखरेख में बच्चे का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि 30 अक्तूबर को नवजात की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टरों से इलाज के संबंध में जानकारी मांगी और लापरवाही का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता का कहना है कि डॉक्टरों ने वकीलों और 20-25 युवकों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकाया। शिकायतकर्ता ने अपनी बहन के साथ छेड़खानी और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि डॉ. बीके सिंह, डॉ. एके सिंह समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन