{"_id":"659422e9d8797babd90c8da4","slug":"new-year-second-day-celebration-crowd-of-tourists-at-temples-and-ghats-of-kashi-including-baba-vishwanath-temp-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी में नए साल के दूसरे दिन भी दिखा मौज-मस्ती और आस्था का संगम, सेल्फी लेकर युवाओं ने बनाया यादगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी में नए साल के दूसरे दिन भी दिखा मौज-मस्ती और आस्था का संगम, सेल्फी लेकर युवाओं ने बनाया यादगार
Tue, 02 Jan 2024 08:21 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Jan 2024 08:21 PM IST
सार
नए साल के दूसरे दिन भी काशी के घाटों व मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए खूब भीड़ रही। घाटों व पर्यटन स्थलों पर लोगों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल का उमंग और उल्लास मंगलवार को भी नजर आया। नए साल के दूसरे दिन भी पर्यटकों खासकर युवाओं ने घाटों से लेकर गंगापार खूब मस्ती की। दोपहर में हल्की धूप होने पर युवक व युवतियों का दल घाटों पर पहुंचा और वोटिंग की। गंगापार रेती में ऊंट व घोड़े की सवारी की। नमो घाट, अस्सी घाट, दशाश्वमेध खासकर ज्यादा भीड़ रही। उधर, सारनाथ म्यूजियम, चिड़ियाघर भी घूमने के लिए लोग परिवार के साथ पहुंचे थे। लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए भी भीड़ रही।
विज्ञापन
बाबा दरबार से संकटमोचन तक टेके मत्था
लोगों ने बाबा दरबार से हनुमत दरबार तक मत्था टेका और वर्षभर मंगल की कामना की। बाबा विश्वनाथ मंदिर में दूसरे दिन भी भक्तों की लाइन लगी रही। दो लाख भक्तों ने दर्शन किए। साल का पहला मंगलवार होने से संकटमोचन मंदिर में रात तक एक लाख से अधिक भक्त शीश नवाए।
विज्ञापन
संकटमोचन मंदिर में सुबह से दोपहर तक लाइन लगी रही। हाथों में मालाफूल व प्रसाद लिए हनुमत दरबार में पहुंचे। मन में भक्ति और मंगल कामना के भाव लिए दर्शन पूजन किए। बाहर तक लाइन लगी थी। भक्तों ने रात तक मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किए। रात में शयन आरती में सैकड़ों भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
अनुमान के अनुसार एक लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किए। वहीं, बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह से रात तक दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। चारों गेट पर लाइन लगी थी। दिन में हल्की धूप खिलने पर खासकर युवा निकले। इसके चलते दोपहर में विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। हालांकि बाबा कालभैरव, दुर्गा मंदिर, मानस मंदिर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में खासी भीड़ रही।