{"_id":"677ab409f6e158ecd904106a","slug":"new-year-musical-night-was-full-of-songs-music-and-dance-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : नववर्ष म्यूजिकल नाईट में गीत संगीत नृत्य की धूम, लगा हस्तनिर्मित उत्पादों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : नववर्ष म्यूजिकल नाईट में गीत संगीत नृत्य की धूम, लगा हस्तनिर्मित उत्पादों का मेला
Sun, 05 Jan 2025 10:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:02 PM IST
सार
नववर्ष फैमिली फनफेस्टा-2 म्यूजिकल नाईट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रवाल महासभा की महिला समिति द्वारा आयोजित समारोह में नृत्य संगीत के साथ ही हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगे जो यहां पहुंचे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने।
विज्ञापन
अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में उत्साह, पहुंचे मंत्री रविंद्र जायसवाल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गीत एवं नृत्य की धूम रही। रविवार को नाटीईमली के गणेश मण्डम लॉन में मेले में हस्तनिर्मित उत्पादों से सजे 50 स्टालों पर खरीदारी के लिए बनारस के युवा एवं युवतियों ने परिवार सहित उमड़ पड़े। मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्टाम्प शुल्क एवं पंजीयन मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार रविन्द्र जायसवाल ने महाराज श्री अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर उनके स्किल की सराहना की।
विज्ञापन
श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति एवं ट्रस्ट संरक्षक संतोष कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल, मारवाड़ी समाज के संरक्षक दीपक बजाज, पूर्वांचल रियल स्टेट के चेयरमैन आरसी जैन, रोटरी गवर्नर दिनेश गर्ग एवं पूर्व गवर्नर उत्तम अग्रवाल सहित समस्त महिला समिति एवं ट्रस्ट के सदस्यों को अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल संचालन दीपक अग्रवाल 'लायन' एवं धन्यवाद महामंत्री आमोद अग्रवाल अतुल अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपसभापति नीरज अग्रवाल, महामंत्री आमोद अग्रवाल, डॉ रचना अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, अजय कृष्ण अग्रवाल, अनिल अग्रवाल समाज के सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन