फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Year celebrations Route diversions news before coming to Varanasi checking from roads to Ganga ghats

नए साल का उल्लास: रूट डायवर्जन...काशी आने से पहले पढ़ लें ये खबर, सड़क से गंगा घाटों तक चेकिंग; अलर्ट जारी

Thu, 01 Jan 2026 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Jan 2026 05:51 AM IST
सार

Varanasi News: नए साल के पहले दिन शहर के प्रमुख स्थानों पर रूट डायवर्जन रहेगा। पुलिस टीम जगह-जगह तैनात होकर वाहन और भीड़ को नियंत्रित करती रहेगी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती को लेकर भी विशेष निगरानी रहेगी।

विज्ञापन
New Year celebrations Route diversions news before coming to Varanasi checking from roads to Ganga ghats
वाराणसी में रहेगा रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Traffic: नए साल के उत्सव को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क रही। सड़क से लेकर गंगा घाटों तक विशेष चौकसी और सुरक्षा व्यवस्था के तहत बुधवार की रात तक चेकिंग अभियान चलाया गया। होटलों, पब और रेस्टोरेंटों के बाहर पुलिस की गाड़ियां लगातार घूमती रहीं।

विज्ञापन


छावनी क्षेत्र के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों और क्लबों में कार्यक्रमों के मद्देनजर एसीपी कैंट नितिन तनेजा के नेतृत्व में डॉग स्क्वाड के साथ जांच की गई। प्रबंधकों को हिदायत दी गई कि यदि उनके होटल, रेस्टोरेंट या क्लब में किसी प्रकार से कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, तो इसके जिम्मेदार वही होंगे। हर कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की ड्यूटी लगी रही।
विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने शराब की दुकानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ब्रेथ एनालाइजर से चारपहिया और दोपहिया वाहन चालकों की जांच की। वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई और हिदायत दी गई कि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगरा, भेलूपुर, लंका, रामनगर और कोतवाली, दशाश्वमेध, चौक, चेतगंज, सारनाथ, लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम देर रात तक चक्रमण करती रही। साथ ही सिटी कमांड सेंटर से शहर के विभिन्न स्थानों की निगरानी भी की गई। काशी जोन में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती और अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी।

भीड़ बढ़ने पर डायवर्जन लागू होगा

  • नए साल पर सुगम यातायात के लिए सारनाथ, रामनगर और नमो घाट, अस्सी घाट समेत अन्य घाटों को जाने वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। बाहरी नंबर की गाड़ियों को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से आगे, लहुराबीर चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
  • मैदागिन-गोदौलिया मार्ग, दशाश्वमेध-गोदौलिया मार्ग, गोदौलिया-गिरजाघर मार्ग पर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
  • अस्सी जाने वाले मार्ग पर रविंद्रपुरी से बैरिकेडिंग की जाएगी।
  • लंका-अस्सी मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ाैदा के पास से अस्सी जाने वाली गाड़ियां रोक दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed