फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Year Ban on boat DJ party in varanasi instructions to sailors take care of life jackets and overloading

New Year: बनारस में नाव वाली डीजे पार्टी पर रोक, नाविकों को निर्देश- लाइफ जैकेट और ओवरलोडिंग का रखें ध्यान

Thu, 29 Dec 2022 05:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 05:29 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त काशी जोन आरएस गौतम ने नाविकों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को किसी भी नाव पर डीजे पार्टी नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
New Year Ban on boat DJ party in varanasi instructions to sailors take care of life jackets and overloading
नाविकों को निर्देश देते डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2022 को खत्म होने में महज दो दिन बचे हैं। इसके बाद नए साल 2023 का आगाज होगा। नए साल को लेकर बनारस में जगह-जगह पार्टी, नौकायन और विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ेगी। लिहाजा पुलिस की ओर से भी तैयारियां जारी है। इस संबंध में गुरुवार को पुलिस उपायुक्त काशी जोन आरएस गौतम ने नाविकों संग बैठक की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को किसी भी नाव पर डीजे पार्टी नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि बिना लाइफ जैकेट के कोई भी नाव गंगा में सवारी ढोते न दिखे, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नाविकों से ओवरलोडिंग का खास ध्यान रखने की अपील की।

विज्ञापन

नाव पर नशा नहीं

इस बैठक में सभी नाविक व नाव मालिकों को गंगा नदी में नाव संचालन के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण व यात्रियों के सुरक्षा प्रबंध हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसीपी काशी जोन ने कहा कि नगर निगम द्वारा लाइसेंस में निर्गत क्षमता के अनुसार ही नाव में लोगों को बैठाएंगे। अपने- अपने नाव की निर्धारित क्षमता का बोर्ड लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

New Year Ban on boat DJ party in varanasi instructions to sailors take care of life jackets and overloading

नाव पर सुरक्षा के दृष्टि से सभी लाइफ जैकेट सहित सभी जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध रखेगें।  निर्देश दिया गया कि कोई भी नाविक नशे की  हालत में नाव का परिचालन नहीं करेगा। इसके साथ ही नाव पर किसी भी प्रकार का नशे का सामान नहीं रखेगा।

नाविकों अपना-अपना पहचान पत्र रखना होगा। यदि किसी नाव संचालक उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन करेगा तो विधिक कार्यवाही होगी। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, भेलूपुर, दशाश्वमेध एवं संबंधित प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी, जल चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed