फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Year 2024 Guidelines of Devotees will be prohibited from seeing Sparsh Darshan in Kashi Vishwanath Dham

काशी विश्वनाथ धाम: नए साल पर नहीं कर पाएंगे बाबा का स्पर्श दर्शन, मंदिर आने का प्लान है तो जरूर जानें ये बात

Sun, 31 Dec 2023 12:43 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 31 Dec 2023 12:43 AM IST
सार

नए साल के पहले दिन बाबा विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालु स्पर्श दर्शन नहीं कर पाएंगे।इस दिन दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के मद्देनजर लोगों से अपील की गई है। साथ ही बाबा के दरबार में अनावश्यक सामान लेकर न आने का निर्देश भी दिया गया है। 

विज्ञापन
New Year 2024 Guidelines of Devotees will be prohibited from seeing Sparsh Darshan in Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जनवरी को बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक रहेगी। यह निर्णय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की बैठक में लिया गया है। साथ ही, श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह अनावश्यक सामान लेकर बाबा के दरबार न आएं। ताकि, उन्हें दर्शन-पूजन में असुविधा न हो।

विज्ञापन


मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में हुई। बैठक में तय किया गया कि एक जनवरी को वीआईपी, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए गोदौलिया चौराहा और मैदागिन चौराहा पर ई-रिक्शा व गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराई जाएगी। पासधारक नियमित दर्शनार्थियों को मंगला आरती के बाद नंदू फारिया गली से विश्वनाथ धाम में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर किसी भी श्रद्धालु के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं आने दी जाएगी। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चनप्पा, धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय के साथ ही पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गोदौलिया पर उपलब्ध रहेगी व्हील चेयर

बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग दर्शनार्थियों के लिए गिरजाघर और गोदौलिया चौराहा पर व्हील चेयर उपलब्ध रहेगी। इस संबंध में एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने व्हील चेयर संचालकों को शनिवार को हिदायत दी कि किसी से मनमाना किराया न वसूला जाए। गिरजाघर/गोदौलिया चौराहा से दशाश्वमेध घाट तक प्रति व्यक्ति व्हील चेयर से आने-जाने व दर्शन का 200 रुपये किराया लगेगा। गिरजाघर/गोदौलिया चौराहा से विश्वनाथ धाम तक प्रति व्यक्ति आने-जाने व दर्शन का 400 रुपये किराया लगेगा। वहीं, गिरजाघर/गोदौलिया चौराहा से कालभैरव मंदिर तक प्रति व्यक्ति आने-जाने व दर्शन का किराया 600 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed