New Year 2024: धमाकेदार म्यूजिक व आतिशबाजी के बीच होगी नए साल की एंट्री, लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे लोग
साल की अंतिम रात उल्लास व उमंग से सराबोर होगी। काशिवासियों ने नए साल के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। इसी क्रम में होटलों, रेस्तरां में म्यूजिकल नाइट सजेगी। कलाकारों के गीतों पर लोग थिरकेंगे। लोग लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2023 की अंतिम रात उल्लास, उमंग और उत्साह से सराबोर रहेगी। होटलों व रेस्तरां में डीजे नाइट की महफिल सजेगी, नए साल के स्वागत में फिल्मी गीतों संग गजल और शायरी गूंजेंगी तो लोग लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।
शहरवासी अलग-अलग तरीके से नववर्ष के जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हैं। युवाओं को रिझाने के लिए होटल और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों ने थीम बेस पर स्वागत की तैयारी की हैं। रविवार को दिनभर जोर-शोर से तैयारी चलती रही। कहीं हरियाली लुक में कलाकृतियां उकेरी जा रहीं हैं। धमाकेदार म्यूजिकल नाइट, लजीज व्यंजन और आतिशबाजी आदि की व्यवस्था की गई है। लगभग हर जगह 31 दिसंबर को पार्टी के लिए बुकिंग भी फुल हो गई है।
दिल्ली, मुंबई व बंगलूरू के कलाकारों की होगी प्रस्तुति
इवेंट मैनेजमेंट की रूचि ने बताया कि गंगा किनारे के होटलों में भी डीजे नाइट पार्टी है। इसमें फिल्मी गीतों पर नृत्य के साथ फन गेम्स भी होंगे। बेस्ट परफार्मर को उपहार दिए जाएंगे। बनारस क्लब में दिल्ली की सांस्कृतिक टीम की प्रस्तुति और आतिशबाजी होगी। इसमें मुंबई का धूम बैंड भी रहेगा। पीएनयू क्लब में भी दिल्ली की म्यूजिकल टीम धमाल मचाएगी।
क्लब भी स्वागत को तैयार
रोटरी, लायंस व इनरव्हील क्लबों की ओर से भी नए साल के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है। क्लबों के सदस्य विभिन्न होटलों व रेस्टोरेंटों में गीत-संगीत से धमाल मचाएंगे। लायंस क्लब वाराणसी सिल्क की ओर से डीजे नाइट्स का आयोजन किया जाएगा। रोटरी क्लब वाराणसी, सारनाथ, वरुणा आदि शाखाओं की ओर से आयोजन होंगे। बरेका कर्मचारी क्लब की ओर से म्यूजिकल नाइट्स का आयोजन होगा।