फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New vending zone will be developed in Phulwaria and Kajjakpura

Varanasi News: फुलवरिया और कज्जाकपुरा में विकसित होगा नया वेंडिंग जोन

Sun, 02 Apr 2023 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
New vending zone will be developed in Phulwaria and Kajjakpura
फुलवरिया और कज्जाकपुरा में विकसित होगा नया वेंडिंग जोन
विज्ञापन

जिले के 50 हजार से अधिक वेंडरों को मिलेगा लाभ

फ्लाईओवर और आरओबी के नीचे आवंटित होंगे स्थान

नगर निगम ने डूडा को दी सर्वे की जिम्मेदारी

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। फुलवरिया और कज्जाकपुरा में नया वेंडिंग जोन विकसित होगा। इसका फायदा शहर के 50 हजार से ज्यादा वेंडरों को मिलेगा। नगर निगम प्रशासन ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को सर्वे की जिम्मेदारी दे दी है। जल्द ही सर्वे रिपोर्ट आएगी, फिर वेंडिंग जोन बनाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।
फुलवरिया फोरलेन फ्लाईओवर और कज्जाकपुरा आरओबी का काम चल रहा है। निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही फ्लाईओवर व आरओबी के नीचे वेंडिंग जोन विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इससे पहले कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे वेंडिंग जोन विकसित किया गया। दुकानें आवंटित की जा रही हैं।
विज्ञापन

जाम से निजात पाने की कवायद
शहर की गलियों, मुख्य बाजारों और सड़कों पर हर वक्त ठेला, खोमचा लगता है। इससे अव्यवस्था होती है। कई बार जाम की स्थिति बनती है। इसमें पर्यटक भी फंसते हैं। अब जाम की समस्या से निजात पाने के लिए शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत वेंडिंग जोन विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माॅडल वेंडिंग जोन बनेंगे

नगर निगम प्रशासन वेंडिंग जोन को मॉडल के रूप में विकसित करेगा। इसमें स्ट्रीट वेंडर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कूड़ा प्रबंधन, शौचालय, पेयजल, पार्किंग समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।





66 स्थानों पर संचालित हो रहे वेंडिंग जोन

शहर में 66 स्थानों पर वेंडिंग जोन संचालित हैं। इनमें अधिकतर जगहों पर दुकानें लग रहीं हैं। इनकी संख्या बढ़ने से जिले के 50 हजार से अधिक वेंडर्स को लाभ मिलेगा। इसके लिए कई बार बैठक भी हो चुकी है। अब तक 28 हजार वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल चुका है।
वर्जन



फ्लाईओवर के नीचे वेंडिंग जोन विकसित करने पर सहमति बनी है। इसका फायदा वेंडरों को मिलेगा। - अभिषेक निगम, सचिव, फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति






फुलवरिया फोरलेन फ्लाईओवर और कज्जाकपुरा आरओबी के नीचे वेंडिंग जोन विकसित होगा। सर्वे की जिम्मेदारी डूडा को दी गई है।- शिपू गिरि, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed