फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Vande Bharat will run from Banaras station, rake reaches Cantt station

Varanasi News: बनारस स्टेशन से चलेगी नई वंदे भारत, रैक पहुंचा कैंट स्टेशन

Sat, 16 Dec 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
New Vande Bharat will run from Banaras station, rake reaches Cantt station
वाराणसी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल रेलवे बोर्ड (कोचिंग) से जारी हो गया। पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन से यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 22415/22416 वंदे भारत का रैक भी चेन्नई स्थित कोच फैक्ट्री से शुक्रवार को वाराणसी पहुंच गया। कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में रैक की निगरानी और सुरक्षा में आरपीएफ कैंट पोस्ट के एसआई और कांस्टेबल तैनात हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के तहत वाराणसी-नई दिल्ली रूट के यात्रियों को नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों के अनुसार 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। शुभारंभ वाले दिन कैंट स्टेशन से यह ट्रेन रवाना होगी। 22415 बनारस-नई दिल्ली ट्रेन सुबह छह बजे बनारस स्टेशन से खुलेगी। 7.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 7.39 पर खुलेगी। 9.32 बजे कानपुर पहुंचेगी और चार मिनट के ठहराव के बाद 9.36 बजे रवाना होगी। दोपहर 2.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, 22416 दिल्ली-बनारस वंदे भारत अपराह्न 3 बजे दिल्ली स्टेशन से खुलेगी। 3.35 बजे चिपियाना होते हुए देर शाम 7.18 बजे कानपुर पहुंचेगी और चार मिनट रुकते हुए 7.22 बजे खुलेगी। रात 8.26 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद रात 11.05 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन का कॉमर्शियल ठहराव प्रयागराज और कानपुर है।
विज्ञापन

---


पांच साल में काशी को दूसरी वंदे भारत की सौगात
इससे पहले प्रधानमंत्री ने देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत को 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पांच साल में दूसरी वंदे भारत ट्रेन को भी प्रधानमंत्री ही हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

काशी-तमिल संगमम ट्रेन के आगमन की तैयारियों पर मंथन
कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एडीआरएम और स्टेशन निदेशक ने काशी तमिल संगमम ट्रेन से आने वाले अतिथियों के स्वागत संबंधी तैयारियों पर मंथन किया। आरपीएफ, जीआरपी को एहतियातन अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed