फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Vande Bharat Express Train will remain canceled today from varanasi

Vande Bharat Train: आज निरस्त रहेगी नई वंदे भारत ट्रेन, वाराणसी से दिल्ली जाना यात्रियों के लिए मुश्किल

Sat, 13 Jan 2024 12:39 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 13 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

कोहरे और ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल है। इस बीच ट्रेन व विमान भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को वाराणसी से दिल्ली जाने वाली नई वंदे भारत ट्रेन को निरस्त किया गया है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामने करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
New Vande Bharat Express Train will remain canceled today from varanasi
Vande Bharat Express - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ठंड का कहर जारी है। मौसम में बदलाव के चलते रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कई ट्रेनें देरी से चल रहीं तो कई निरस्त हो जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को मायूस होना पड़ रहा है। इसी बीच शनिवार की सुबह वाराणसी कैंट स्टेशन से खुलने वाली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 22416 नई वंदे भारत एक्सप्रेस दस घंटे की देरी से शुक्रवार की सुबह 9.15 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन को रीशेड्यूल करके 8.15 घंटे की देरी से दोपहर 2.15 बजे रवाना किया गया। वहीं, पुरानी वंदे भारत 4.15 घंटे की देरी से शाम 6.15 बजे पहुंची। इस ट्रेन को रीशेड्यूल करके 3.50 घंटे की देरी से शाम 6.50 बजे चलाया गया। 
विज्ञापन


उधर, नई दिल्ली से बनारस आने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9.40 घंटे और शिवगंगा एक्सप्रेस 8.45 घंटे की देरी से पहुंचीं। कैंट आने वाली नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी 13.30 घंटे व आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस चार घंटे तक की देरी से पहुंची।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed