फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Vande Bharat Express train and coach restaurant facilities starts

Vande Bharat Express: काशी को दो और नई वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात, कोच रेस्टोरेंट भी हुआ शुरू

Wed, 13 Mar 2024 11:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 13 Mar 2024 11:58 AM IST
सार

Vande Bharat Express Train : वाराणसी से दो और वंदे भारत ट्रेन चलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनॉगरल रन वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं कोच रेस्टोरेंट का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री ने किया। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे का पहला जन औषधि केंद्र बनारस स्टेशन पर खुला। 

विज्ञापन
New Vande Bharat Express train and coach restaurant facilities starts
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का इनॉगरल रन मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर किया। अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाली पटना-लखनऊ वंदे भारत की आगवानी कैंट स्टेशन पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और मेयर अशोक तिवारी ने किया। 

विज्ञापन


इस दौरान वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के तहत वाराणसी सिटी, सारनाथ और बनारस स्टेशन पर स्टाल और सिटी व कैंट पर कोच रेस्टोरेंट का लोकार्पण प्रधानमंत्री ने किया। पूर्वोत्तर रेलवे का पहला जनऔषधि केंद्र बनारस स्टेशन पर खुला। यहां यात्रियों को सस्ते दर पर दवाएं मिलेंगी। उधर, उत्तर रेलवे के व्यासनगर स्टेशन पर गुड्स शेड का लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन


कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि दोनों नई वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन 18 मार्च से शुरू होगा। दोनों ट्रेनें आठ-आठ कोच की हैं। टिकट की बुकिंग 18 मार्च से पहले शुरू हो जाएगी। इस दौरान एडीआएम लालजी चौधरी, आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन मिश्रा, जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन पर ओएसओपी स्टाल और जनऔषधि केंद्र के लोकार्पण के दौरान समारोह में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।

सुबह अयोध्या जाइए और रात तक लौट आइए

स्टेशन निदेशक के अनुसार ट्रेन संख्या 22345/46 पटना-लखनऊ वंदे भारत अयोध्या के लिहाज से अच्छी ट्रेन है। सुबह कैंट से अयोध्या जाइए और दर्शन-पूजन के बाद रात तक इसी ट्रेन से लौट आइए। सुबह 9.20 बजे अयोध्या के लिए कैंट स्टेशन पर वंदे भारत में सवार होकर दोपहर 12.20 बजे अयोध्या उतर जाइए। उधर, अयोध्या स्टेशन से शाम 5.15 बजे वंदे भारत में सवार होकर रात 8 बजे कैंट स्टेशन उतर जाइए। अयोध्या आवाजाही के लिए सबसे बेहतर ट्रेन है। आने वाले समय में इस ट्रेन में काफी दबाव भी होगा।

सारनाथ-गया की आवाजाही रांची वंदे भारत से आसान
रेल अधिकारियों के अनुसार रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के संचालन से भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थलीय सारनाथ और गया के बीच तीर्थ यात्रियों समेत पर्यटकों को बहुत लाभ होगा। तीन घंटे से भी कम समय में आवाजाही कर सकेंगे। ट्रेन संख्या 20887/88 रांची-वाराणसी वंदे भारत सुबह दस बजे गया स्टेशन से छूटेगी, पीडीडीयूनगर होते हुए दोपहर एक बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में शाम 4.05 बजे कैंट से खुलेगी और 6.45 बजे गया स्टेशन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed