{"_id":"6a189ebab6e1d01a080608db","slug":"new-transformers-are-being-installed-at-power-substations-providing-relief-from-overload-varanasi-news-c-20-vns1021-1409751-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिजली उपकेंद्रों पर लग रहे नए ट्रांसफॉर्मर, ओवरलोड से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिजली उपकेंद्रों पर लग रहे नए ट्रांसफॉर्मर, ओवरलोड से मिलेगी राहत
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में पिछले सात दिनों से जारी बिजली संकट से राहत दिलाने के लिए बिजली निगम ने शहर से लेकर गांव तक नए ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम तेज कर दिया है। कई स्थानों पर पुराने ट्रांसफॉर्मर बदले जा रहे हैं, जबकि कुछ जगहों पर लोड क्षमता बढ़ाई जा रही है। इससे ओवरलोड के कारण ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाओं में कमी आने और ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण बिजली की खपत 900 मेगावाट के पार पहुंच गई थी। हालांकि बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। इसके बावजूद परेडकोठी, मड़ौली, रानीपुर, चेतगंज और शिवदासपुर क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही बनी रही। बृहस्पतिवार को कबीरनगर उपकेंद्र के पास खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलकर 400 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। पिंडरा उपकेंद्र के पास भी 100 केवीए का खराब ट्रांसफॉर्मर बदला गया। इसके अलावा बरईपुर के सीमापुरी उपकेंद्र पर 10 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
रज्जीपुर उपकेंद्र के कपरफोरवा क्षेत्र में कुछ दिन पहले खराब हुए 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर को भी 28 मई को बदल दिया गया। वहीं बेनियाबाग में लंबे समय से खराब पड़े 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर की जगह नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। यहां अब तक ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति की जा रही थी। बिजली निगम के मुख्य अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार खराब ट्रांसफॉर्मरों को बदलने और नए ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। सभी उपकेंद्रों पर ट्रांसफॉर्मरों के तेल और लीड की जांच भी कराई जा रही है।