फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New team of Bhartiya janta yuva morcha announced

भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम में वाराणसी को मिला महत्व, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष बने राजेश राजभर

Tue, 24 Jul 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 24 Jul 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
New team of Bhartiya janta yuva morcha announced
भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम मंगलवार को घोषित कर दी गई है। प्रदेश की टीम में काशी क्षेत्र को महत्व दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने सूची फाइनल कर दी है।
विज्ञापन


इनमें प्रदेश पदाधिकारियों में काशी क्षेत्र से प्रतापगढ़ के सूरज सिंह सोमवंशी, मिर्जापुर से चेत नारायण सिंह, वाराणसी से आयुषी श्रीमाली को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। सोनभद्र के देवेंद्र पटेल को महामंत्री, इलाहाबाद के धनंजय शुक्ल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा गोरक्ष क्षेत्र के बलिया के विधायक धनंजय कन्नौजिया को उपाध्यक्ष, आजमगढ़ के पुरुषार्थ सिंह को मंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन


काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गाजीपुर के राजेश राजभर को बनाया गया है। चंदौली के जैनेंद्र दूबे और प्रतापगढ़ के वरुण प्रताप सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर क्षेत्र से गोरखपुर के रणजीत सिंह बड़े को क्षेत्रीय अध्यक्ष, सिद्धार्थनगर के कन्हैया पासवान और बलिया के आशुतोष सिंह को महामंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार प्रकोष्ठों में काशी क्षेत्र से सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का संयोजक इलाहाबाद के अमित श्रीवास्तव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक सोनभद्र के दिवाकर मिश्र, सह संयोजक गोरखपुर क्षेत्र के मऊ के सौरभ राय, काशी क्षेत्र से इलाहाबाद के अजय राय को विधि प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है।

प्रदेश कार्यसमिति में काशी क्षेत्र से सुल्तानपुर के चंद्रमौलि सिंह, गोरक्ष क्षेत्र के आजमगढ़ जिले के अजीत यादव, नवनीत प्रताप राय, पुरनेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। 
 

New team of Bhartiya janta yuva morcha announced
बीते हफ्ते गठित भाजपा की नई क्षेत्रीय टीम की घोषणा के बाद गोलबंदी भी शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो कुछ लोग पदाधिकारी बनने की जुगाड़ में लगे थे लेकिन उन्हें पद नहीं मिला तो वे लोग अंदर ही अंदर खेमाबंदी करना शुरू कर दिए हैं। हालांकि इसको लेकर अभी खुलकर विरोध नहीं हो रहा है लेकिन  एक दूसरे की कमियों को निकालने में लग गए हैं।

नई टीम की घोषणा के साथ ही कुछ लोग अपने लोगों को बधाई देने में लगे हैं तो कुछ लोग एक दूसरे की जड़ खोदने में जुटे हैं। संगठन में सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। किसी एक के लोगों के खास को जगह नहीं दी गई है।

उधर क्षेत्रीय टीम में मीडिया प्रभारी के नाम को लेकर भी काफी घमासान मचा है। माना जा रहा है नई टीम में नए लोगों को जिम्मेदारी दी जा सकती है।  इन्हीं के आधार पर लोकसभा की तैयारियों को अंजाम दिया जाएगा। अभी किसान कल्याण सम्मेलन चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में अनुसूचित जाति, जनजातियों को साधने के लिए कार्यक्रम तय किए गए हैं। 

कांवरियों की करेंगे सहायता, बताएंगे उपलब्धियां

New team of Bhartiya janta yuva morcha announced
हर घर तक सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए अब भाजपा कांवरियों को माध्यम बनाएगी। भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह उनकी सहायता के लिए खड़े नजर आएंगे। उनकी सहायता के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी बताएंगे।

इसकी योजना भाजपा पदाधिकारियों ने बना ली है और अभी से इसकी तैयारी में भी जुट गए हैं। इस बार भी मंदिर से लेकर गोदौलिया तक रेड कार्पेट बिछाने के साथ-साथ उनके लिए पानी का समुचित प्रबंध कराने पर जोर दिया जा रहा है। एक ओर प्रशासनिक अधिकारी तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर पार्टी अपने स्तर से तैयारी करेगी। 

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि सावन में जो भी कांवरिया काशी आएंगे। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। कांवरिया शिविर जहां-जहां लगाए गए हैं। वहां तक उन्हें पहुंचाने के साथ उनके खाने पीने, मेडिकल आदि की सुविधाआें पर जोर होगा। इस काम में पार्टी के कार्यकर्ता उनकी मदद करेंगे।

किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया जाएगा, जिससे कांवरियों के लिए बेहतर इंतजाम हो सके। इसकी पूरी कार्ययोजना बना ली गई है। मंडल, सेक्टर के अलावा विधानसभावार पदाधिकारी इसकी मानीटरिंग करेंगे। सावन के सोमवार पर पार्टी कार्यकर्ता हर प्रमुख चौराहों पर होंगे। उनकी सुविधाओं को मुकम्मल कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed