फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New system in police commissionerate varanasi Constitution of Citizen Charter Cell now Race from police office to police station will end

नई व्यवस्था: खत्म होगी पुलिस कार्यालय से थानों तक की दौड़, 15 दिन के अंदर होगा आवेदन का निस्तारण

Sat, 17 Jul 2021 09:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jul 2021 09:35 PM IST
सार

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस में  सिटीजन चार्टर सेल गठित करते हुए प्रभारी अधिकारी श्याम बाबू की नियुक्ति भी कर दी गई। विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए अब लोगों को पुलिस कार्यालय से थानों तक की दौड़ नहीं लगानी होगी।

विज्ञापन
New system in police commissionerate varanasi Constitution of Citizen Charter Cell now Race from police office to police station will end
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस में  नई व्यवस्था के तहत सिटीजन चार्टर सेल का गठन किया गया है।  इससे शस्त्र लाइसेंस के आवेदन, पासपोर्ट वेरिफिकेशन और चरित्र प्रमाणपत्र के लिए अब लोगों को पुलिस कार्यालय से थानों तक की दौड़ नहीं लगानी होगी। आवेदन के निस्तारण के लिए अवधि तय कर दी गई है।

विज्ञापन


संबंधित अवधि में ही थानों की ओर से रिपोर्ट लगाकर कार्यालय भेजनी होगी। इसके तहत सिटीजन चार्टर सेल गठित करते हुए प्रभारी अधिकारी श्याम बाबू की नियुक्ति भी कर दी गई। पिछली कई शिकायतों पर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने वर्ष 2020 और 2021 के थाना स्तर पर लंबित आठ सौ से अधिक शस्त्र आवेदन पत्र, दो सौ से अधिक पासपोर्ट वेरिफिकेशन, चरित्र प्रमाणपत्र की रिपोर्ट अभियान चलाकर पखवाड़े भर में खत्म कराई है।  
विज्ञापन


 पुलिस आयुक्त के अनुसार लंबित आवेदनों की समीक्षा करने पर पाया गया कि वर्ष 2020 एवं वर्ष 2021 के थाना स्तर पर शस्त्र आवेदन पत्र- 812, पीवीआर 4, सीवीआर 115, एमवीआर 12, जीआर 14, वीआर 208 और पासपोर्ट के 222 आवेदन पत्रों पर कोई कार्य ही नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अभियान चलाकर सभी थानों को निर्देशित किया गया तो एक जुलाई से अब तक प्राप्त 812 शस्त्र आवेदन पत्रों में से कुल 803 को थाना स्तर से निस्तारित किया गया। इसी प्रकार अन्य को भी शत प्रतिशत निस्तारित कराया गया।

सिटीजन चार्टर के तहतशासन की ओर से  पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए अधिकतम 15 दिन, कैरेक्टर वेरिफिकेशन (पीवीआर, एमवीआर, वीआर) के लिए अधिकतम 15 दिन, कैरेक्टर वेरिफिकेशन (कांट्रैक्टर्स के लिए) अधिकतम 15 दिन और शस्त्र लाइसेंस प्रार्थना पत्र के वेरिफिकेशन के अधिकतम 15 दिन की अवधि तय की गई है। 

 कोई पैसा मांगे तो इन नंबरों पर करें शिकायत

शस्त्र आवेदन पत्र, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, चरित्र प्रमाणपत्र आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के लिए कोई पैसा मांगे तो पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 7897532425 पर शिकायत व्हाट्सएप के जरिए भेज सकते हैं। इस पर पुलिस आयुक्त तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed