फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New suit filed for immediate worship of Adi Vishweshwar

Varanasi News: आदिविश्वेश्वर की तत्काल पूजा-अर्चना के लिए नया वाद दाखिल

Thu, 03 Aug 2023 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
New suit filed for immediate worship of Adi Vishweshwar
श्रावण मास में अधिमास पड़ने की वजह से आदिविश्वेश्वर की तत्काल पूजा-अर्चना के लिए बुधवार को एक नया वाद सिविल जज सीनियर डिवीजन शिखा यादव की अदालत में दाखिल किया गया। यह वाद ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्य व आदिविश्वेश्वर डोली रथयात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी शैलेंद्र योगीराज सरकार की तरफ से दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


वाद में कहा गया कि सनातन धर्म का पालन करने वाले लोग श्रावण मास के अधिमास में मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करते हैं। ज्ञानवापी परिसर में साक्षात शिवलिंग प्रकट हुआ है। ऐसे में श्रावण मास के इस अधिमास में उस प्रकट शिवलिंग की पूजा अत्यंत आवश्यक है, इसलिए आदिविश्वेश्वर के शिवलिंग की पूजा-अर्चना और राग-भोग का अधिकार तुरंत दिया जाए।
विज्ञापन

वादी शैलेंद्र योगीराज सरकार के अधिवक्ता डॉ. एसके द्विवेदी बच्चा ने कहा कि अधिमास में पूजा-अर्चना का अधिकार मिलना ही चाहिए। शासकीय अधिवक्ता महेंद्र पांडेय ने सरकार की तरफ से वाद का विरोध किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद वादी को पक्षकारों को नोटिस देने की समय सीमा में छूट देने के अनुरोध को स्वीकार किया। साथ ही, वाद को मूलवाद के रूप में पंजीकृत करने के बाद सुनवाई के लिए पांच अगस्त की तिथि तय कर दी। इस वाद में स्टेट ऑफ यूपी और अन्य को पक्षकर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed