फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New season begins, the BHU returned glamour of complex

नया सत्र शुरू, बीएचयू परिसर की रौनक लौटी

Thu, 02 Jul 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Thu, 02 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
New season begins, the BHU returned glamour of complex
वाराणसी। बीएचयू में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हो गया। छुट्टियों के बाद छात्र-छात्राओं की चहल-पहल से परिसर की रौनक फिर रौनक लौट आई।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने परिसर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान वैदिक मंत्रों से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। मंदिर के मानद व्यवस्थापक पं. चंद्रमौलि उपाध्याय के आचार्यत्व में पुरोहितों ने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक कराया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, चीफ प्राक्टर प्रो. सत्येंद्र सिंह, संकाय
विज्ञापन


प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति, प्रो. आशाराम त्रिपाठी, प्रो. कुमार पंकज, प्रो. आरआर झा, आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएस पांडेय और आईएएस के निदेशक प्रो. आरपी सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, कई दिनों बाद कैंपस में जगह-जगह छात्र-छात्राओं की टोलियां नजर आईं। कक्षाएं तो नहीं चलीं लेकिन संकायों और विभागों में चहल-पहल रही। मधुबन से लेकर विश्वनाथ मंदिर के आसपास की दुकानों पर विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed