{"_id":"64c814a41765c25ca2024486","slug":"new-road-and-helipad-will-be-built-in-mangari-outside-the-airport-varanasi-news-c-20-vns1013-312526-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एयरपोर्ट के बाहर मंगारी में बनेगी नई सड़क और हेलिपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एयरपोर्ट के बाहर मंगारी में बनेगी नई सड़क और हेलिपैड
विज्ञापन
जौनपुर-बाबतपुर एयरपोर्ट रोड एनएच-56 के पास हेलिपैड बनेगा। जमीन चिह्नित कर नई सूची जल्द जारी की जाएगी। वहीं, एयरपोर्ट की बाहरी परिधि के मंगारी क्षेत्र में सड़क निर्माण कराया जाएगा। ताकि एयरपोर्ट समेत आसपास के लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो। सड़क निर्माण के लिए आसपास की जमीनों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी और एसडीएम पिंडरा को सौंपी गई है। सोमवार को एयरपोर्ट परिसर के सभागार में विमानक्षेत्र समिति की बैठक में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट डायरेक्टर से कहा कि बीएचयू के भाषा विज्ञान विभाग से संपर्क कर विभिन्न भाषा वैज्ञानिक की सूची मंगा लें। ताकि कभी एयरपोर्ट पर भाषा को लेकर कोई दिक्कत हो तो भाषा वैज्ञानिकों से संपर्क किया जा सके। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि एनएच-56 स्थित विमान के एप्रोच मार्ग पर वाहनों और व्यक्तियों की आवाजाही से परेशानी होती है। सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है। इस पर जिलाधिकारी ने एसीपी पिंडरा को डायल-112 की पेट्रोलिंग तेज करने और बाउंड्रीवाल के लिए वीडीए अधिकारियों से कहा। इसके अलावा विमानतल की सुरक्षा चुस्त बनाने के लिए आसपास ऊंचे पेड़ों की कटाई और कैटल कैचर से आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कहा गया। इस दौरान एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल, नए निदेशक पुनीत गुप्ता, डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर, सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार और सभी एयरलाइंस के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एयरपोर्ट पर आर्ट गैलरी का उद्घाटन
बाबतपुर। एयरपोर्ट पर सोमवार को आर्ट गैलरी का उद्घाटन जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने किया। जी-20 को लेकर आर्ट गैलरी को शुरू किया गया है। यह जी-20 सम्मेलन में काशी आने वाले विदेशी मेहमानों को काशी की संस्कृति और इतिहास से रूबरू कराएगा। साथ ही महान विभूतियों को भी जानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विमानन सुरक्षा संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को विमानन सुरक्षा संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ हुआ। पांच अगस्त तक एयरपोर्ट पर मनाए जाने वाले सप्ताह में यात्रियों को विमानन सुरक्षा संबंधी जानकारियां और विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। एयरपोर्ट के अधिकारियों, कर्मचारियों व सभी एजेंसियों ने शपथ ग्रहण कर सप्ताह की शुरुआत की।