फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New prospects for UP tourism following BRICS summit discussed at tourism industry interaction program in Kashi

यूपी: ब्रिक्स सम्मेलन के बाद यूपी पर्यटन में नई संभावनाओं पर वाराणसी में मंथन, कई मुद्दों पर चर्चा

Fri, 18 Sep 2026 12:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 18 Sep 2026 12:02 PM IST
सार

ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ इवेंट्स एंड हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स उत्तर प्रदेश चैप्टर ने टूरिज्म इंडस्ट्री इंटरैक्शन प्रोग्राम किया। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन के बाद यूपी पर्यटन में नई संभावनाओं पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
New prospects for UP tourism following BRICS summit discussed at tourism industry interaction program in Kashi
ब्रिक्स सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ इवेंट्स एंड हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स उत्तर प्रदेश चैप्टर के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सारनाथ स्थित एक होटल में टूरिज्म इंडस्ट्री इंटरैक्शन प्रोग्राम हुआ। इसमें ब्रिक्स सम्मेलन के उत्तर प्रदेश के पर्यटन पर प्रभाव, उभरते अवसर, चुनौतियां एवं भविष्य की दिशा पर विमर्श हुआ।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि इंडिया टूरिज्म वाराणसी के असिस्टेंट डायरेक्टर अमित गुप्ता ने कहा कि ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन क्षमता को वैश्विक पटल पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के नए अवसर मिले हैं। 
विज्ञापन


ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ इवेंट्स एंड हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरमैन डीएन सिंह ने कहा कि वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा-वृंदावन और आगरा जैसे प्रमुख स्थलों की समृद्ध विरासत को विदेशी पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए पर्यटन उद्योग, होटल, ट्रैवल ट्रेड, इवेंट और सरकारी संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिक्स से पैदा हुई वैश्विक रुचि को व्यापारिक अवसरों में बदलने के लिए ठोस रणनीति बनानी होगी। सत्र के दौरान पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रांडिंग और आतिथ्य उद्योग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। संचालन सेक्रेटरी अवनीश कांत पाठक और स्वागत उदय सिंह ने किया। इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह, राजीव सिंह, शांतनु सिंह, डॉ. अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, मिस केसी सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed