फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new police station of Police will be in name of Rajarshi in varanasi Commissionerate proposal sent to up governmen

वाराणसी: राजर्षि के नाम से होगा कश्मिनरेट पुलिस का नया थाना, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Thu, 31 Mar 2022 03:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 31 Mar 2022 03:31 PM IST
सार

राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने राजर्षि नाम का प्रस्ताव कमिश्नरेट पुलिस को दिया था।  यह थाना चांदमारी क्षेत्र के ग्राम सभा की जमीन पर बनेगा। 

विज्ञापन
new police station of Police will be in name of Rajarshi in varanasi Commissionerate proposal sent to up governmen
वाराणसी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट में जल्द ही एक और नया थाना जुड़ने वाला है। वरुणा जोन के कैंट और शिवपुर थाने के कुछ हिस्सों को काटकर इसे बनाया जाएगा। इस थाने का नाम राजर्षि रखा जाएगा। यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अर्दली बाजार, गिलट बाजार और चांदमारी चौकी क्षेत्र इसमें शामिल किया जाना है।

विज्ञापन


राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने राजर्षि नाम का प्रस्ताव कमिश्नरेट पुलिस को दिया था।  यह थाना चांदमारी क्षेत्र के ग्राम सभा की जमीन पर बनेगा। इसमें थाने के भवन में मालखाना, बैरक व ऑफिस, रिकॉर्ड रूम भी रहेगा। पिछले साल दिसंबर में ही नए थाने का नाम और जगह कमिश्नरेट पुलिस ने गृह विभाग और मुख्यालय को भेजा था। इसकी मंजूरी का इंतजार किया जा रहा था।

विज्ञापन

20वां थाना होगा कमिश्नरेट में

कमिश्नरेट में पर्यटक थाने को लेकर कुल 20 थाने कमिश्नरेट पुलिस में संचालित है। पिछले साल ही चितईपुर थाना शुरू हुआ। जबकि बजरडीहा और रोडवेज के लिए भी कागजी कार्यवाही चल रही है। अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि जल्द ही जगह चिह्नित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed