फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Motor Vehicle Act 250 buses stood still for eight hours, transporters warned of strike

New Motor Vehicle Act: आठ घंटे तक खड़ी रहीं 250 बसें, ट्रांसपोर्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी; यात्री परेशान

Tue, 02 Jan 2024 08:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 02 Jan 2024 08:50 AM IST
सार

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के चालकों और परिचालकों ने ई-बसें खड़ी कर दीं। चालक और परिचालक रामसूरत यादव, धनंजय बिंद, सर्वेश मिश्रा, दिनेश सिंह ने बताया कि इस कानून का विरोध किया जाएगा। उधर, वाराणसी परिक्षेत्र के ग्रामीण डिपो की अनुबंधित बस चालकों ने बस चलाने से इन्कार कर दिया। कहा कि नौकरी से भले निकाल दिया जाए लेकिन बस नहीं चलाएंगे।

विज्ञापन
New Motor Vehicle Act 250 buses stood still for eight hours, transporters warned of strike
रोडवेज के बस चालकों ने बस रोककर जताया विरोध - फोटो : संवाद

विस्तार

नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में सोमवार की सुबह कैंट बस स्टेशन से रोडवेज की 200 बसें बाहर नहीं निकलीं। ग्रामीण डिपो अनुबंधित बस चालकों ने स्टेयरिंग थामने से इन्कार कर दिया। वहीं, परिक्षेत्र की अन्य डिपो को जाने वाली बसें भी खड़ी हो गईं। सुबह के समय रोडवेज अधिकारियों से चालकों की नोकझोंक भी हुई। दोपहर एक बजे तक चालकों और परिचालकों का मान मन्नौवल चला। इसके बाद बसें डिपो से निकलनी शुरू हुईं।

विज्ञापन

सुबह के समय सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की 50 बसें भी मिर्जामुराद-रोहनिया मार्ग पर जहां-तहां खड़ी कर दी गईं। नव वर्ष के पहले दिन बसों की कमी होने के चलते 30 से 35 हजार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लहरतारा में बैठक कर हड़ताल की चेतावनी दी है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सड़क दुर्घटना में वाहन चालकों पर भारी जुर्माना और दस वर्ष की सजा का प्रावधान किया है। वाहन चालक इसके विरोध में उतर आए हैं।

विज्ञापन

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के चालकों और परिचालकों ने ई-बसें खड़ी कर दीं। चालक और परिचालक रामसूरत यादव, धनंजय बिंद, सर्वेश मिश्रा, दिनेश सिंह ने बताया कि इस कानून का विरोध किया जाएगा। उधर, वाराणसी परिक्षेत्र के ग्रामीण डिपो की अनुबंधित बस चालकों ने बस चलाने से इन्कार कर दिया। कहा कि नौकरी से भले निकाल दिया जाए लेकिन बस नहीं चलाएंगे। आरोप है कि एक अधिकारी ने किसी चालक के साथ अभद्रता भी की। इसे नाराज चालकों ने किसी भी बस को बाहर नहीं निकलने दिया। मिर्जामुराद ई-चार्जिंग डिपो से पहली शिफ्ट की 50 ई-बसें रूटों पर नहीं निकल सकीं। विरोध प्रदर्शन के चलते ही जहां-तहां खड़ी हो गईं। सुबह से दोपहर तक लगभग 250 बसें प्रभावित हुईं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों ने चालकों और परिचालकों को समझाया। दो बजे के बाद धीरे-धीरे बसें निकली शुरू हुई। उधर, रोहनिया में सड़क किनारे ट्रक और टैंकरों को खड़ा कर चालकों ने विरोध जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन लोगों को परेशानी

50 ई-बसों के रूटों पर नहीं निकलने से शहर के लगभग पांच हजार यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को बसें न मिलने से ऑटो अन्य साधनों का उपयोग करना पड़ा। कैंट बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। मंदिरों के दर्शन पूजन के लिए लिए निकले लोगों काे दिक्कत हुई। उधर, अन्य डिपो में बसें काफी देर से पहुंची। रास्ते में चौराहे पर लोग बसाें के इंतजार में रहे।

वापस नहीं हुआ कानून तो हड़ताल तय

वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि लहरतारा में बैठक कर कानून को वापस लेने की मांग की गई। यदि कानून वापस नहीं लिया गया तो हड़ताल होना तय है। महामंत्री सूर्यमणि तिवारी ने बताया कि यह कानून चालकों के लिए मुसीबत बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed